ब्रेकिंग खबरें

धर्म एवं साहित्यज्योतिष

होली के बाद बदलेगी गुरु की चाल, मार्गी गोचर देगा इन 3 राशियों को फायदा ही फायदा

गुरु मार्गी राशिफल: ज्योतिष शास्त्र में गुरु ग्रह अपने समय अवधि अनुसार, एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करते रहते हैं। इस समय गुरु मिथुन राशि में बैठे हुए हैं। इस साल मार्च ही शुरुआत में होली पड़ रही है। गुरु वक्री चाल में गोचर कर रहे हैं। होली के बाद गुरु की चाल में बदलाव होगा। पंचांग के अनुसार, 11 मार्च 2026 के दिन गुरु मार्गी यानि सीधी चाल में गोचर करना शुरू करेंगे। गुरु के मार्गी होने से कुछ राशि के जातकों का समय लाभकारी और कुछ राशियों के लिए टाइम थोड़ा मुश्किल भरा साबित हो सकता है। इसलिए आइए जानते हैं होली के बाद गुरु की मार्गी चाल किन राशि के जातकों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है-

तुला राशि के लिए गुरु की मार्गी चाल कैसी रहेगी?

होली के बाद गुरु की मार्गी चाल तुला राशि वालों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। आपकी पद-प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। व्यापारियों के काम की प्रशंसा होगी साथ ही प्रॉफिटेबल डील भी मिल सकती है। हेल्दी रहेंगे पर हाइड्रेटेड रहना न भूलें। आप हर टास्क को पूरे कॉन्फिडेंस के साथ कंप्लीट करेंगे।

कुंभ राशि के लिए गुरु की मार्गी चाल कैसी रहेगी?

होली के बाद गुरु की मार्गी चाल कुंभ राशि के लिए शुभ साबित हो सकती है। अपनी आर्थिक दिक्कतें दूर हो सकती हैं। कानूनी मामले हल हो जाएंगे। धन का आगमन होगा। स्टूडेंट्स का फोकस पढ़ाई पर रहेगा और दिन शुभ माना जा रहा है। लव लाइफ भी अच्छे रहने वाली है। हेल्थ पर ध्यान दें।

मीन राशि के लिए गुरु की मार्गी चाल कैसी रहेगी?

मीन राशि के लोगों के लिए होली के बाद गुरु की मार्गी चाल लाभदायक साबित हो सकती है। विद्यार्थियों को कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है। प्रोफेशनल लाइफ में प्रमोशन के नए अवसर मिल सकते हैं। जीवन में चल रहा स्ट्रेस कम होगा। इस दौरान आप पॉजिटिव एनर्जी से भरपूर रहने वाले हैं। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

गुरु के मार्गी गोचर के दौरान क्या न करें?

  • गुरु के इस गोचर के दौरान आपको कर्ज लेने या देने से बचना चाहिए।
  • मान्यताओं के अनुसार, गुरुवार के दिन नाखून और बालों को काटने से बचें। इससे गुरु ग्रह कमजोर पड़ सकता है।
  • इस गोचर के दौरान किसी का भी अपमान नहीं करना चाहिए।
  • गुरु ग्रह को मजबूत बनाने के लिए तामसिक चीजों से परहेज करना अच्छा रहेगा।

What's your reaction?

Related Posts