ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़राजनीति

AICC ने 307 ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति की, देंखे पूरी लिस्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस संगठन में नियुक्तियों का इंतजार कर रहे कार्यकर्ताओं के लिए आखिरकार राहत भरी खबर सामने आई है। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशभर में 307 ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है। यह प्रक्रिया काफी समय से अटकी हुई थी, लेकिन अब पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और प्रदेश कांग्रेस के बीच सहमति बनने के बाद इस पर अंतिम मुहर लग गई है।

लंबी चर्चा के बाद बनी सहमति

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर एआईसीसी पदाधिकारियों और छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेताओं के बीच कई दौर की बातचीत हुई। संगठन के भीतर संतुलन बनाए रखने और भविष्य की रणनीति को ध्यान में रखते हुए सूची को अंतिम रूप दिया गया। इसका सीधा लाभ यह हुआ कि लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे कार्यकर्ताओं को संगठन में नई जिम्मेदारी मिली।

असंतोष रोकने के लिए तैयार हुआ एडजस्टमेंट फॉर्मूला

कांग्रेस ने इस बार नियुक्तियों के साथ एक स्पष्ट एडजस्टमेंट फॉर्मूला भी तैयार किया है। पार्टी के भीतर किसी तरह की नाराजगी न हो, इसके लिए स्थानीय वरिष्ठ नेताओं की पसंद को महत्व दिया गया है। बताया जा रहा है कि जिन नेताओं को ब्लॉक अध्यक्ष नहीं बनाया गया, उन्हें आगे जिला कार्यकारिणी में अहम जिम्मेदारी देकर संतुलन साधा जाएगा।

जल्द बनेगी जिला कार्यकारिणी

जानकारी के अनुसार, ब्लॉक अध्यक्षों की सूची जारी होने के तुरंत बाद जिला कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। ब्लॉक अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल रहे सक्रिय और मजबूत नेताओं को जिला स्तर पर संगठनात्मक भूमिका दी जाएगी। इससे जमीनी स्तर पर कांग्रेस की पकड़ और मजबूत होने की उम्मीद जताई जा रही है।

14 जनवरी 2026 को जारी हुई अधिसूचना

एआईसीसी की ओर से इस संबंध में 14 जनवरी 2026 को औपचारिक अधिसूचना जारी की गई है। इस अधिसूचना पर एआईसीसी महासचिव और छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट के हस्ताक्षर हैं। अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि प्रदेश कांग्रेस नेताओं और एआईसीसी पदाधिकारियों से विस्तृत चर्चा के बाद यह निर्णय लिया गया है।

Sl. No.Block Congress Committee (BCC)Name
1Sant Kabir DasShri Vijay Tandon
2Sant Mata KarmaShri Hirendra Devangan
3Lt. Arvind DixitSmt. Arjuman Dhebar
4Dr. Khoobchand BaghelShri Vinod Singh Thakur
5Shaheed Pankaj VikramShri Om Shrivas
6Mahant Lakshminarayan DasShri Suyash Sharma
7Sardar Vallabh Bhai PatelShri Dev Sahu
8Shaheed Bhagat SinghSmt. Sudha Saroj
9Netaji Kanhityalal BazaariShri Kishan Bajari
10Guru GhasidasShri Milind Gautam
11Pandit Jawahar Lal NehruShri Sujeet Singh
12Veerangana Avanti BaiShri Kamal Dhreet Laharey
Sl. No.Block / AreaName
13DharsiwaShri Ashish Verma
14AbhanpurShri Vidyabhushan Sonwani
15NavaparaShri Girdhari Sahu
16ArangShri Komal Sahu
17Arang NagarShri Khilawan Nishad
18Tilda CityShri Ajitesh Sharma
19Birgaon CityShri Yogendra Solanki
20Nawapara (Rajim) NagarShri Rama Yadav
21Tilda RuralShri Baldev Sahu
22KharoraShri Ashwini Verma
23ChandrakhuriShri Omprakash Yadav

Sl. No.
Block / AreaName
24Balodabazar RuralShri Deepak Sahu
25Balodabazar NagarShri Praveen Sen
26KasdolShri Daya Ram Verma
27Bhatapara RuralShri Amar Mandavi
28Bhatapara NagarShri Diwakar Mishra
29PalariShri Ravi Das Banjare
30SimgaShri Harmeet Singh Bhatiya
31SuhelaShri Bhanu Verma
32LawanShri Gurudyal Yadav
33SonakhanShri Yudhishthir Nayak
Sl. No.Block / AreaName
34GariyabandShri Amit Miri
35ChhuraSmt. Maheshwari Shah
36MainpurShri Ramkrishna Dhruv
37Fingeshwar (Rajim)Shri Rupesh Sahu
38DevobhogShri Bhupendra Manjhi
39AmalipadarSmt. Lalita Yadav
40Gariyaband NagarShri Prem Sonwani

What's your reaction?

Related Posts