ब्रेकिंग खबरें

राष्ट्रीय

Air Ambulance Crash: दिल्ली आ रही एयर एंबुलेंस क्रैश, मरीज और डॉक्टर समेत 7 लोग थे सवार

Air Ambulance Crash: बड़ा विमान हादसा हो गया है. उड़ान भरने के बाद एक एयर एंबुलेंस क्रैश हो गया है. फ्लाइट झारखंड के रांची से दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी. शाम 7.34 बजे विमान से आखिरी बार संपर्क हुआ था. यह एक एयर एंबुलेंस था, जो मरीज को लेकर दिल्ली जा रहा था. उड़ान भरने के थोड़ी देर बाद ही यह क्रैश हो गया. यह प्लेन चतरा और सिमरिया की सीमा पर क्रैश हुआ है. बताया जा रहा है कि बारिश हो रही थी.

खराब मौसम की चपेट में यह विमान आया. इस विमान में सात लोग सवार थे. उधर, रांची एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक, एक मेडिकल फ्लाइट ने उड़ान भरी. अगले स्टेशन से संपर्क स्थापित हुआ, फिर नियंत्रण अगले स्टेशन को सौंप दिया गया. इसके बाद संपर्क टूट गया. विमान ने रांची हवाई अड्डे से संपर्क नहीं किया. इस संबंध में राज्य को सूचित कर दिया गया है. सभी एसओपी का पालन किया जा रहा है. (Air Ambulance Crash)

AAIB की टीम करेगी एयर एंबुलेंस हादसे की जांच

बताया जा रहा है कि एयर एंबुलेंस में 2 क्रू मेंबर समेत सात लोग सवार थे. इनमें से 5 लोग एक ही परिवार के थे. सभी की मौत की आशंका है. एयर एंबुलेंस हादसे की जांच AAIB की टीम करेगी.

What's your reaction?

Related Posts