ब्रेकिंग खबरें

मनोरंजनट्रेंडिंग

सनी से भिड़ेंगे अक्षय, अनिल-विजय होंगे आमने-सामने

सनी देओल जल्द ही ओटीटी पर फिल्म इक्कासे डेब्यू करने वाले हैं। वहीं, अनिल कपूर और विजय वर्मा वेब सीरीज फैमिली बिजनेसमें पहली बार साथ नजर आएंगे। मंगलवार को नेटफ्लिक्स ने सुपर सुब्बू‘, “हिंदोरा 2′, ‘हैलो बच्चोंऔर मुसाफिर कैफेसमेत कई आने वाली फिल्म और वेब सीरीज के ट्रेलर, टीजर और फर्स्ट लुक साझा किए।

इक्का: फिल्म इक्कामें सनी देओल और अक्षय खन्ना लीड रोल में नजर आएंगे। इसमें सनी देओल वकील की भूमिका में दिखाई देंगे। अक्षय खन्ना नेगेटिव रोल में होंगे। इक्काके टीजर में इन दोनों के अलावा दीया मिर्जा, तिलोत्तमा शोम और संजीदा शेख नजर आएंगी। निर्देशन सिद्धार्थ पी मल्होत्रा ने किया है।

फैमिली बिजनेस फैमिली बिजनेसके फर्स्ट लुक में विजय वर्मा और अनिल कपूर साथ दिखे। यह सीरीज एक बिजनेस टायकून के इर्द-गिर्द बुनी गई है. जो अपने उत्तराधिकारी की तलाश में हैं। रिया चक्रवर्ती और नेहा धूपिया भी इस सीरीज का हिस्सा हैं। इसका निर्देशन हंसल मेहता ने किया है।

द ग्रेट इंडियन कपिल शो 4 और 5 कॉमेडियन कपिल शर्मा दो नए सीजन के साथ वापसी करने वाले हैं। मंगलवार को इसके चौथे और पांचवें सीजन का एलान किया। इस सीजन में कपिल के अलावा अर्चना पुरण सिंह, नवजोत सिंह सिद्ध, सुनील ग्रोवर, कृष्णा अभिषेक और कीकू शारदा नजर आएंगे।

सुपर सुब्बू : दक्षिण भारतीय फिल्म सुपर सुब्बू का भी एलान किया गया है। इसकी कहानी एक स्कूल और उसमें पड़ने वाली चच्चों पर बनी गई है। इसमें कॉमेडी के साथ रोमांस भी है। इसमें संदीप किशन, मिथिला पालकर और गेटअप श्रीनू समेत कई कलाकार नजर आएंगे।

हिंढोरा 2: कॉमेडी ड्रामा वेब सीरीज विंडोराके दूसरे सीजन का भी एलान हुआ। डिंडोरा 2′ में एक बार फिर भुवन बाम सबका मनोरंजन करते दिखेंगे।

हैलो बच्चों: विनीत कुमार सिंह अभिनीत हैलो बच्चोंका भी टीजर रिलीज हुआ। इस सीरीज में शिक्षा व्यवस्था और शिक्षकों की स्थिति दिखाई गई है।

मुसाफिर कैफे : फिल्म मुसाफिर कैफेका भी फर्स्ट लुक सामने आया। इसमें विक्रांत मैसी और महिमा मकवाना लीड रोल में नजर आएंगे। यह दिव्य प्रकाश दुबे के इसी नाम से लिखे गए उपन्यास पर आधारित है।

What's your reaction?

Related Posts