ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगराष्ट्रीय

छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति सामान्य, अफवाहों से दूर रहने की अपील

रायपुर। अमरीका और ईरान के बीच जारी तनाव को लेकर पेट्रोल-डीजल की किल्लत की आशंकाओं के बीच राजधानी रायपुर में स्थिति पूरी तरह सामान्य है। रायपुर पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने स्पष्ट किया है कि राज्य में ईंधन की सप्लाई में किसी प्रकार की कोई बाधा नहीं है और पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है।

एसोसिएशन के पदाधिकारियों के अनुसार देश की रिफाइनरियों में करीब दो महीने का पेट्रोलियम भंडार मौजूद है। छत्तीसगढ़ के लगभग 1300 पेट्रोल पंपों और राजधानी के 100 से अधिक पंपों पर नियमित आपूर्ति जारी है। रायपुर शहर में प्रतिदिन लगभग 30 हजार लीटर पेट्रोल और 5 लाख लीटर से अधिक डीजल की औसत बिक्री के बावजूद किसी तरह की कमी की स्थिति नहीं बनी है।

पदाधिकारियों ने कहा कि खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध का तत्काल प्रभाव पेट्रोलियम सप्लाई पर पड़ने की संभावना नहीं है। लोगों से अपील की गई है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और अनावश्यक रूप से ईंधन का भंडारण न करें।

होली पर भी खुले रहेंगे पंप

होली के दिन भी राजधानी के अधिकांश पेट्रोल पंप खुले रहेंगे। शहर के भीतर कुछ पंपों पर आंशिक असर संभव है, लेकिन करीब 90 प्रतिशत पंपों में त्योहार के दिन भी पेट्रोल और डीजल की बिक्री जारी रहेगी।

एसोसिएशन के सचिव अभय भंसाली ने कहा कि राजधानी और प्रदेश के सभी पंपों में पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। खाड़ी देशों से आने वाला पेट्रोलियम पहले से ही देश की चार-पांच बड़ी रिफाइनरियों में सुरक्षित भंडारित रहता है, जिससे आपूर्ति श्रृंखला प्रभावित नहीं होती।

What's your reaction?

Related Posts