रायपुर। बीएड और डीएलएड (दूरवर्ती) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए प्री-बीएड और प्री-डीएलएड परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी हो गया है। पंडित सुंदरलाल शर्मा (मुक्त) विश्वविद्यालय ने ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बीएड और डीएलएड करने के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 12 जून को रात 12 बजे तक आवेदन कर सकेंगे। अभ्यर्थियों को 13 से 15 जून के बीच आवेदन में सुधार किया जा सकेगा। इसके लिए 100 रुपए शुल्क देना होगा। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 23 जून से डाउनलोड किए जा सकेंगे। प्रवेश परीक्षा 28 जून को संभावित रूप से आयोजित की जाएगी।
10 जुलाई तक जारी होगा परिणामः परीक्षा के बाद 29 जून को मॉडल आंसर जारी होंगे, जिन पर 3 जुलाई तक आपत्ति दर्ज की जा सकेगी। 10 जुलाई को संभावित रूप से अनंतिम परिणाम जारी होगा, जबकि 12 जुलाई तक उस पर आपत्तियां ली जाएंगी। सभी आपत्तियों के निराकरण के बाद 21 जुलाई को अंतिम मेरिट सूची जारी की जाएगी।



















