रामपुर. आचार संहिता के उल्लंघन के 2 मामलों में पूर्व सांसद जयाप्रदा को एमपी- एमएलए कोर्ट ने झटका दिया है. कोर्ट ने उनके अधिवक्ता की दलील को खारिज करते हुए गैर जमानती वारंट जारी रखने के आदेश दिए हैं. इसके साथ ही एसपी को पत्र लिखकर उनकी गिरफ्तारी कर कोर्ट में पेश करने को कहा है. कोर्ट की ओर से उनके जमानतियों को भी नोटिस जारी किए गए हैं. अब इस मामले की सुनवाई 19 दिसंबर को होगी. स्वार और केमरी थाने में लोकसभा चुनाव के दौरान पूर्व सांसद जयाप्रदा के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में 2019 में 2 मुकदमे कायम कराए गए थे.
- छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी 18 मार्च को करेंगे प्रदेशव्यापी प्रदर्शन, लंबित मांगों को लेकर सरकार पर दबाव
- बिलासपुर में फ्रिज ब्लास्ट, भीषण आग में महिला की जिंदा जलकर मौत
- रेलवे कर्मचारी के दत्तक पुत्र होने की याचिका खारिज, हाई कोर्ट ने रेलवे की अपील मंजूर
- Himachal Snowfall: अटल टनल के दोनों छोरों पर हुई जमकर बर्फबारी, अंदर फंसे 1000 से ज्यादा वाहन
- Politics: फिर चर्चा में ऑपरेशन लोटस, डीके शिवकुमार का दावा- BJP ने कांग्रेस विधायकों को दिया पांच करोड़ का ऑफर



















