Dhurandhar 2 The Revenge Box Office Collection Day 6: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम नहीं ले रही है। फिल्म ने रिलीज के छठे दिन यानी मंगलवार को खबर लिखे जाने तक ₹56.55 करोड़ का शानदार नेट कलेक्शन कर लिया है। हालांकि यह सोमवार की कमाई (₹65 करोड़) के मुकाबले करीब 13% कम है, लेकिन फिर भी यह आंकड़ा किसी भी फिल्म के लिए बहुत बड़ा है। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इसकी अभी तक की कुल कमाई ₹575.67 करोड़ रुपये हो चुकी है।
शाहरुख और रणबीर की फिल्मों को पछाड़ा
कमाई के मामले में ‘धुरंधर 2’ ने बॉलीवुड के बड़े-बड़े सुपरस्टार्स को पीछे छोड़ दिया है। नेट डोमेस्टिक कलेक्शन के मामले में इस फिल्म ने शाहरुख खान की ‘पठान’ (₹543 करोड़) और रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ (₹554 करोड़) के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इतना ही नहीं सनी देओल की ‘गदर 2’ (₹526 करोड़) भी अब धुरंधर-2 से पीछे है। रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर का पहला पार्ट रिकॉर्ड तोड़ कमाई करने में कामयाब रहा था, अब पार्ट-2 भी रोज नए कीर्तिमान रचता नजर आ रहा है। देखना यह है कि ये आंधी कहां जाकर रुकती है।
कितनी हुई फिल्म की वर्ल्डवाइड ग्रॉस कमाई?
अगर भाषा के हिसाब से फिल्म की कमाई का गणित देखें तो फिल्म ने हिंदी वर्जन में सबसे ज्यादा (₹52) करोड़ कमाए हैं। इसके अलावा तेलुगु वर्जन ने ₹3.10 करोड़, तमिल वर्जन ने ₹1.10 करोड़ कमाए, और कन्नड़-मलयालम ने नाम के बराबर बिजनेस करके दिया है। वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो यहां पर आंकड़े चौंकाने वाले हैं। फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन ₹919.00 करोड़ तक पहुंच गया है। इसमें भारत का कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹687.43 करोड़ और विदेशों से हुई ₹231.57 करोड़ की कमाई शामिल है।
7वें दिन रखेगी 1000 करोड़ क्लब में कदम?
फिल्म की वर्तमान कमाई को देखते हुए यह साफ है कि ‘धुरंधर 2’ 7वें दिन तक ₹1000 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी। फिल्म को मिल रहे रिस्पॉन्स और स्क्रीन्स की संख्या को देखते हुए ट्रेड एक्सपर्ट्स मान रहे हैं कि यह फिल्म अभी कई और रिकॉर्ड तोड़ेगी। फिल्म के शोज की संख्या भी लगातार अच्छी बनी हुई है और छठे दिन भी ऑक्युपेंसी 35% से ऊपर रही है। अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हुई हैं कि फिल्म का टोटल वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कितना रहने वाला है।



















