ब्रेकिंग खबरें

राष्ट्रीयट्रेंडिंगव्यापारशिक्षा एवं रोजगार

Budget 2026 Live: संसद पहुंचीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, थोड़ी देर में पेश होगा आम बजट

Budget 2026 Live: आज रविवार, 1 फरवरी 2026 को देश की नजरें संसद पर टिकी हुई हैं. केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण थोड़ी देर में लोकसभा में आम बजट 2026 पेश करने जा रही हैं. वह सुबह करीब 11 बजे बजट भाषण शुरू करेंगी. बजट से पहले वित्त मंत्री संसद पहुंच चुकी हैं और वहां तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.

इस समय संसद का बजट सत्र चल रहा है. मौजूदा सत्र की शुरुआत 28 जनवरी से हुई थी. इसका पहला चरण 13 फरवरी तक चलेगा. इसके बाद दूसरा चरण 9 मार्च से शुरू होकर 2 अप्रैल तक चलेगा. बजट सत्र के दौरान सरकार अपनी आर्थिक योजनाएं और आने वाले साल के खर्च का पूरा खाका सामने रखती है.

बजट पेश होने के बाद सरकार बताएगी कि वह कहां कितना पैसा खर्च करेगी और किन क्षेत्रों पर ज्यादा ध्यान दिया जाएगा. बजट भाषण के बाद इससे जुड़े सभी दस्तावेज संसद में रखे जाएंगे और आम लोगों के लिए भी उपलब्ध कराए जाएंगे.

इस बजट से देश की आर्थिक दिशा तय होगी. यही वजह है कि हर वर्ग की नजर आज के बजट पर टिकी हुई है. यहां आपको बजट से जुड़ी हर बड़ी और छोटी अपडेट पल-पल मिलती रहेगी.

What's your reaction?

Related Posts