ब्रेकिंग खबरें

व्यापारराष्ट्रीय

Budget 2026 Stock Market: बजट 2026 के बाद शेयर बाजार क्रैश; निफ्टी 25,000 के भी नीचे, सेंसेक्स में भारी गिरावट

Budget 2026 Stock Market: बजट 2026 के ऐलान के बाद शेयर बाजार में तेज हलचल देखने को मिल रही है. बजट पेश होते ही निवेशकों की नजर सबसे पहले टैक्स और निवेश से जुड़े फैसलों पर गई. जैसे ही इन फैसलों की जानकारी सामने आई, उसका सीधा असर बाजार पर दिखने लगा. खासतौर पर एफ एंड ओ यानी फ्यूचर एंड ऑप्शन से जुड़े टैक्स में बढ़ोतरी ने बाजार की रफ्तार को धीमा कर दिया.

इस बार सरकार ने एफ एंड ओ ट्रेडिंग पर लगने वाले सिक्योरिटी ट्रांजेक्शन टैक्स यानी STT को बढ़ा दिया है. पहले यह टैक्स 0.1 फीसदी था, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 0.15 फीसदी कर दिया गया है. ध्यान देने वाली बात यह है कि पिछले बजट में भी STT बढ़ाया गया था. लगातार दूसरी बार टैक्स बढ़ने की खबर से ट्रेडर्स और निवेशकों में चिंता साफ नजर आई. इसी वजह से बाजार में बिकवाली बढ़ी और दबाव बनता चला गया.

Budget 2026 Stock Market
Budget 2026 Stock Market

बजट के बाद शेयर बाजार का हाल

बजट के ऐलान के बाद से शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव जारी है. सेंसेक्स में करीब 1,109.91 अंकों यानी 1.34 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है और यह फिसलकर 81,456.46 के स्तर पर कारोबार कर रहा है. वहीं निफ्टी भी लगभग 438.45 अंक यानी 1.72 फीसदी टूटकर 24,980.45 के आसपास पहुंच गया है. निफ्टी एक बार फिर 25,000 के नीचे चला गया है, जिससे निवेशकों की चिंता और बढ़ गई है.

बाजार के जानकारों का कहना है कि फिलहाल निवेशक बजट के हर ऐलान को ध्यान से समझ रहे हैं. जब तक साफ तस्वीर सामने नहीं आती, तब तक बाजार में ऐसे उतार-चढ़ाव बने रह सकते हैं.

PIO को निवेश की मंजूरी से जगी उम्मीद

हालांकि बजट में शेयर बाजार को लेकर एक अच्छी खबर भी दी गई है. सरकार ने PIO यानी भारतीय मूल के विदेशी नागरिकों को भारतीय शेयर बाजार में निवेश की अनुमति दे दी है. इसका मतलब यह है कि जो लोग भारतीय मूल के हैं और विदेशों में रहते हैं, वे अब सीधे भारत के शेयर बाजार में पैसा लगा सकेंगे.

इस फैसले को बाजार के लिए सकारात्मक कदम माना जा रहा है. उम्मीद की जा रही है कि इससे आने वाले समय में विदेशी निवेश बढ़ेगा और भारतीय बाजार को इसका फायदा मिलेगा. हालांकि अभी टैक्स बढ़ोतरी का असर ज्यादा हावी दिख रहा है, इसलिए बाजार पर दबाव बना हुआ है.

टॉप शेयरों की स्थिति

अगर सेंसेक्स के 30 शेयरों की बात करें, तो इनमें से सिर्फ 3 शेयरों में ही तेजी देखने को मिल रही है. बाकी 27 शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं. इससे साफ है कि बाजार में कमजोरी हावी है.

वहीं निफ्टी के 50 शेयरों में से केवल 6 शेयर हरे निशान में हैं, जबकि 43 शेयर लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं. कुल मिलाकर बजट के बाद बाजार में फिलहाल सतर्कता और अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है.

What's your reaction?

Related Posts