ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगराष्ट्रीय

CG Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से, पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण

आज से छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो रहा है, जो 20 मार्च 2026 तक चलेगा. बजट सत्र की शुरुआत राज्यपाल रमेन डेका के अभिभाषण से होगी. पहले दिन दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि दी जाएगी. वहीं सत्र हंगामेदार भी रह सकता है. बजट सत्र में व‍िष्‍णु देव साय सरकार को घेरने के ल‍िए व‍िपक्ष ने रणनीत‍ि बनाई है.

बजट सत्र में होंगी 15 बैठकें

इस बजट सत्र में कुल 15 बैठकें आयोजित होंगी. छत्तीसगढ़ की व‍िष्‍णु देव साय सरकार में वित्त मंत्री ओपी चौधरी 24 फरवरी को दोपहर 12:30 बजे वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट प्रस्तुत करेंगे. बजट पर सामान्य चर्चा 26 और 27 फरवरी को होगी. इसके बाद 9 मार्च से 17 मार्च तक विभागवार अनुदान मांगों पर विचार किया जाएगा. 17 मार्च को विनियोग विधेयक प्रस्तुत किया जाएगा और 18 मार्च को उस पर चर्चा व पारित किया जाएगा.

इस सत्र के दौरान संभावित रूप से छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक, 2026 और छत्तीसगढ़ लोक सुरक्षा प्रवर्तन विधेयक, 2026 भी पेश किए जा सकते हैं. सत्र के लिए विधायकों ने कुल 2813 प्रश्न दर्ज किए हैं, जिनमें 1437 तारांकित और 1376 अतारांकित प्रश्न शामिल हैं. इसके अलावा 61 ध्यानाकर्षण प्रस्ताव, एक अविलंबनीय लोक महत्व का विषय, 13 अशासकीय संकल्प, 9 शून्यकाल सूचनाएं और 112 याचिकाएं प्राप्त हुई हैं.

बजट सत्र में पेश हो सकता है धर्मांतरण विधेयक

बीते दिनों प्रदेश के गृह मंत्री विजय शर्मा ने विधानसभा के बजट सत्र को लेकर जानकारी देते हुए कहा था कि- ’23 फरवरी से छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो रहा है. 24 फरवरी को बजट पेश किया जाएगा. इसके लिए पूरी तैयारी कर ली गई है. धर्मांतरण विधेयक पर भी चर्चा चल रही है. संभवता: वह भी आ सकता है.’

What's your reaction?

Related Posts