ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़

CG Cabinet Meeting: 4 फरवरी को होगी कैबिनेट बैठक, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

CG Cabinet Meeting: रायपुर. छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 4 फरवरी, बुधवार को कैबिनेट बैठक होने जा रही है. इस बैठक में मंत्रियों के साथ कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी. माना जा रहा है कि जनता से जुड़े कई बड़े फैसलों को मंजूरी मिल सकती है.

जानकारी के मुताबिक, बैठक नवा रायपुर के मंत्रालय यानी महानदी भवन में सुबह करीब 11 बजे शुरू होगी. इससे पहले 21 जनवरी को हुई बैठक में भी सरकार ने कई महत्वपूर्ण फैसले लिए थे.

CG Cabinet Meeting
CG Cabinet Meeting

पिछली बैठक में लिए गए बड़े फैसले

सबसे पहले सरकार ने नई आबकारी नीति 2026-27 को मंजूरी दी. इसके तहत शराब नीति से जुड़े काम आगे बढ़ाए जाएंगे और विभाग को जरूरी कार्रवाई की जिम्मेदारी दी गई है.

नवा रायपुर में एक बड़ा और नामी शैक्षणिक संस्थान भी खोला जाएगा. इसके लिए एसवीकेएम संस्था को सेक्टर-18 में करीब 40 एकड़ जमीन 90 साल की लीज पर दी गई है. यह संस्था कई सालों से शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रही है और देशभर में इसके कई कॉलेज और संस्थान चलते हैं. इससे राज्य के छात्रों को बेहतर और आधुनिक शिक्षा मिलेगी.

सरकार ने आईटी और स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए भी बड़ा फैसला लिया है. नवा रायपुर में चार नए उद्यमिता केंद्र खोले जाएंगे. इसके लिए सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया यानी STPI के साथ समझौता किया गया है. इससे आईटी, टेक्नोलॉजी और स्टार्टअप से जुड़े युवाओं को फायदा मिलेगा और रोजगार के नए मौके बनेंगे.

इसके अलावा छात्रों, स्टार्टअप और छोटे कारोबारियों की मदद के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स डिजाइन और डेवलपमेंट सेंटर भी खोला जाएगा. यहां हर साल कई नए स्टार्टअप और कंपनियों को तकनीकी सहायता दी जाएगी.

स्वास्थ्य सुविधाओं पर भी फोकस

सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने का भी फैसला लिया है. जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में लैब की सुविधाएं बेहतर की जाएंगी. ताकि लोगों को जांच के लिए इधर-उधर न जाना पड़े और समय पर इलाज मिल सके.

कुल मिलाकर 4 फरवरी की बैठक में राज्य से जुड़े कई बड़े फैसलों पर मुहर लग सकती है, जिनका सीधा फायदा आम लोगों को मिलेगा.

What's your reaction?

Related Posts