ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़

CG Weather Update:छत्तीसगढ़ में बढ़ी ठंड और कोहरा, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में ठंड एक बार फिर बढ़ गई है. ठंडी हवाओं की वजह से लोगों को सुबह और रात में ज्यादा ठिठुरन महसूस हो रही है. वहीं, कई इलाकों में घना कोहरा भी परेशानी बन गया है. मौसम विभाग ने बताया है कि आज राज्य के ज्यादातर जिलों में मौसम सूखा रहेगा, लेकिन सरगुजा संभाग में कोहरे और तापमान गिरने का अलर्ट जारी किया गया है.

IMD ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक सरगुजा संभाग में घना कोहरा छा सकता है. इसकी वजह से कई जिलों में सामने देखने की दूरी काफी कम हो सकती है. साथ ही न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आ सकती है, जिससे ठंड और ज्यादा बढ़ेगी.

Chhattisgarh Weather Update
Chhattisgarh Weather Update

अगले 2-3 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम

  • मौसम विभाग ने बताया है कि अगले 2 से 3 दिनों तक छत्तीसगढ़ में मौसम सूखा ही रहने की उम्मीद है.
  • उत्तर छत्तीसगढ़ के इलाकों में दिन का तापमान 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है.
  • मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा.
  • राजधानी रायपुर में हल्की धुंध बनी रह सकती है.

अंबिकापुर रहा सबसे ठंडा

शुक्रवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान दुर्ग में 30.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 10.3 डिग्री सेल्सियस रहा.

सरगुजा संभाग में कोहरे से परेशानी

सरगुजा संभाग में शुक्रवार को भी घना कोहरा छाया रहा. सुबह के समय हालात ऐसे थे कि देखने की दूरी सिर्फ 10 से 20 मीटर तक ही रह गई थी. कोहरे की वजह से सड़कों पर गाड़ियां बहुत धीमी चलती दिखीं. मौसम विभाग ने कहा है कि आने वाले कुछ दिनों तक यहां कोहरे का असर बना रह सकता है. लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

What's your reaction?

Related Posts