चांद के और करीब पहुंचा चंद्रयान 3 , अब चंदा मामा दूर नहीं

भारत की अंतरिक्ष एजेंसी इसरो (ISRO) चंद्रयान-3 की चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग के लिए तैयार है. अब तक चंद्रयान-3 अपने हर स्तर पर सफल रहा है और आगामी 23 अगस्त 2023 को यह चंद्रमा की सतह पर लैंड करेगा. अगर चंद्रयान-3 सफलतापूर्वक चंद्रमा की सतह पर लैंड होता है तो भारत ऐसा करने वाला चौथा देश बन जाएगा. भारत से पहले अमेरिका, रूस और चीन ये कारनामा कर चुके हैं..
इसरो के मुताबिक, इस ऑर्बिट में पहुंचने के बाद वह लैंडर को अलग करने की प्रक्रिया शुरू करेंगे.
ट्वीट में कहा गया है कि आज इंजन को सफलतापूर्वक ऑन करने के बाद उसने चांद की तरफ जाने वाली एक ऑर्बिट को पूरा कर लिया है. अब उसकी दूरी 153 km x 163 km रह गई है. यहां से लैंडर को अलग किया जाएगा और इस मिशन का कैरियर 17 अगस्त से एक और राउंड पूरा करने के बाद अपनी अलग-अलग यात्रा शुरू करेंगे. अगर सब ठीक रहता है तो लैंडर 23 अगस्त को अपने तय समय के मुताबिक चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग कर जाएगा.
अगर यह मिशन सफलतापूर्वक पूरा होता है तो भारत यह कारनामा करने वाला दुनिया का चौथा देश बन जाएगा. यही नहीं भारत दुनिया का पहला ऐसा देश होगा जिसने बिना किसी हैवी रॉकेट के इस मिशन को पूरा किया है. इसके अलावा भारत के खाते में एक और उपलब्धि आ जाएगी जिसके अनुसार भारत सबसे कम दाम में इस मिशन को अंजाम देने वाले देश होगा.