ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

Chhattisgarh News: जमीन नहीं छोड़ी तो तहसीलदार के पति ने बुजुर्ग को धमकाया

Chhattisgarh News:  बुजुर्ग ने अपने स्वामित्व की जमीन को खाली नहीं किया तो कांग्रेस नेता जान से मारने की धमकी दी है. इससे पीड़ित परिवार भयभीत हैं. पीड़ित बुजुर्ग ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई है. इस मामले में पुलिस ने आरोपी कांग्रेस नेता के खिलाफ अपराध दर्ज किया है.

सिविल लाइन पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के इंदू चौक निवासी महेश चंद्र अग्रवाल ने 6 जून 2011 को जरहाभाठा स्थित अपने प्लाट नंबर 51/1, 52/1, 53/1 में से 3000 वर्गफीट को अपनी बहू खुशबू अग्रवाल के नाम पर पंजीकृत इकरारनामा तैयार करवा चुका है. उक्त जमीन पर वर्तमान में पीड़ित काबिज हैं. उनके बगल का प्लाट अभय बरूआ पिता सुरेश बरूआ के नाम पर पंजीकृत है.

आरोपी अभय बरुआ की पत्नी पिता सुरेश बरुआ नगर निगम बिलासपुर में अफसर हैं. 25 अप्रैल को दोपहर 3 बजे अभय बरूआ पीड़ित बुजुर्ग के घर आया. उसकी जमीन प्लाट नं. 51/1, 52/1, 53/1 को बेचने के लिए दबाव बनाया. जब बुजुर्ग ने जमीन का दस्तावेज दिखाया तो अभय बरुआ ने गाली-गलौज करते हुए जमीन को छोड़ने के लिए कहा. जमीन खाली नहीं करने पर पीड़ित को जान से मारने की धमकी दी.

What's your reaction?

Related Posts