मिलाई। छावनी थाना अंतर्गत सोशल मीडिया पर रील बनाने को लेकर पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पंचनामा कार्रवाई कर पीएम के भेज दिया है। पुलिस मर्ग कायम कर परिजन और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।
छावनी पुलिस ने बताया कि मृतका अंजली साव (35 वर्ष) इंस्टाग्राम पर एक्टिव रहती थी। वह अपने रील बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करती थी। अंजली के पति को यह पसंद नहीं आता था। रील अपलोड करने को लेकर पति पत्नी में आए दिन विवाद होता था। घटना के दिन भी दोनों में झगड़ा हुआ था, जिसके बाद अंजलि ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी जानकारी तब
हुई जब उसके बच्चे ट्यूशन से घर पहुंचे। बच्चों ने देखा कि उसकी मां फांसी के फंदे पर झूल रही थी। उन्होंने परिजनों को जानकारी दी। परिजन ने घटना की सूचना छावनी थाना पुलिस को दी गई पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव का फंदे से उतारा और पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया।
पोस्टमॉर्टम के बाद शव को परिजनों के सौंप दिया है। वहीं पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना में जुट गई है। मृतका अंजली मोहल्ले में रील और डांस वीडियो को लेकर काफी चर्चित थी। उसने 26 जनवरी को अपनी आखिरी पोस्ट इंस्टाग्राम पर अपलोड किया था। मृतका दिसंबर माह में भी सुसाइड की कोशिश की थी, जिसे गंभीर स्थिति में जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इधर पुलिस ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर विवेचना की जा रही है।



















