ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

FAKE NEWS को लेकर सीएम के मीडिया सलाहकार ने दिया अलर्ट, लोगों को किया सावधान

Fake News Alert: आज के सोशल मीडिया के दौर में खबरें बहुत तेजी से लोगों तक पहुंच रही हैं. लेकिन इसी के साथ झूठी खबरें यानी फेक न्यूज भी खूब फैल रही हैं. कई बार इन फर्जी खबरों के जरिए राजनीति भी की जाती है. इसी को देखते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मीडिया सलाहकार पंकज कुमार झा ने लोगों को अलर्ट किया है.

फेक खबरों से सावधान रहने की अपील

पंकज कुमार झा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर फेक न्यूज को लेकर चेतावनी दी है. उन्होंने साल 2025 से जुड़ी एक पुरानी झूठी खबर का जिक्र करते हुए लिखा कि किस तरह कुछ लोग और गिरोह मिलकर अलग-अलग स्तर पर राजनीति कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि अगर वे इस बारे में ज्यादा विस्तार से लिखेंगे, तो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म उन्हें ही फेक न्यूज फैलाने वाला मानकर ब्लॉक कर सकता है.

उन्होंने यह भी बताया कि पहले भी उनके साथ ऐसा हो चुका है. जब उन्होंने सेना से जुड़ी एक फेक खबर के खिलाफ आवाज उठाई थी, तब कई कांग्रेस नेताओं ने अपनी पोस्ट डिलीट कर दी थी. इसके बावजूद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने उनकी ही पोस्ट की पहुंच काफी समय तक कम कर दी थी.

FAKE NEWS
FAKE NEWS

खुद जांच करने की सलाह

अपने पोस्ट में पंकज कुमार झा ने लोगों से अपील की कि वे खुद सर्च करें और झूठी खबरें फैलाने वालों को खुलकर जवाब दें. उन्होंने लिखा कि अब शरारत की हद हो चुकी है. साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि यह अलर्ट पिछले साल का है, लेकिन इस साल भी वही झूठी बातें फिर से वायरल की जा रही हैं.

पुरानी फेक खबर का उदाहरण भी दिया

इस पोस्ट के साथ उन्होंने 26 अगस्त 2025 की एक खबर भी शेयर की. उस खबर में दावा किया गया था कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण किसी निवेश प्लेटफॉर्म का प्रमोशन कर रही हैं. बाद में यह खबर पूरी तरह गलत और भ्रामक साबित हुई थी.

इस पूरे मामले के जरिए लोगों से यही अपील की गई है कि सोशल मीडिया पर दिखने वाली हर खबर पर भरोसा न करें और सच जानने के बाद ही उसे आगे शेयर करें.

What's your reaction?

Related Posts