ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगराष्ट्रीय

छत्तीसगढ़ में ठिठुरन ने बढ़ाई परेशानी, आज भी शीतलहर का अलर्ट

छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. एक बार फिर मौसम ने यूटर्न ले लिया है, जिस वजह से राज्य में तापमान में गिरावट आई है और कंपकंपी बढ़ गई है. प्रदेश में सबसे ज्यादा ठंडा सरगुजा है, जहां तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है. मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है.

छत्तीसगढ़ में शीतलहर का अलर्ट

मौसम विभाग ने आज 17 जनवरी 2026 के लिए प्रदेश में शीतलहर चलने का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक कई इलाकों में शीतलहर की स्थिति बनने के आसार हैं. वहीं, रात के तापमान में भी ज्यादा गिरवाट देखने को मिलेगी. रायपुर में सुबह-सुबह धुंध और कोहरा छाया रहा. आज न्यूनतम तापमान 12 से 14 डिग्री के बीच रहने की संभवाना है, जबकि दोपहर में अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री तक पहुंच सकता है.

इन जिलों में कोल्ड वेव की चेतावनी

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग ने आज 10 से ज्यादा जिलों में शीतलहर चलने का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, अंबिकापुर, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, बलरामपुर, सरगुजा, जशपुर और बेमेतरा जिले में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है.

बता दें कि पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर छत्तीसगढ़ में भी हो रहा है. हिमालयी क्षेत्रों में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण ठंडी हवाएं आ रही हैं. यही वजह है कि छत्तीसगढ़ में ठंड का प्रकोप बना हुआ है. बता दें कि सरगुजा, रायपुर और दुर्ग संभाग के कई जिलों में रात का पारा सामान्य से 3-6 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया है, जिससे ठिठुरन बढ़ गई है. सुबह और देर रात कोहरे के साथ-साथ कई इलाकों में शीतलहर जैसी स्थिति बनी हुई है.

What's your reaction?

Related Posts