ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

रोटी बनाने की 50 हजार की मशीन 8 लाख में खरीदी: कांग्रेस

रायपुर. कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि जेम पोर्टल भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने आरोप लगाया है कि जेम पोर्टल के माध्यम से राज्य के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग ने रोटी बनाने की 50 हजार की मशीन को 7 लाख 95 हजार में खरीदा है। इसके पहले भी 200 के जग को 32000 हजार में खरीदा गया था। 1 लाख के टीवी को 10 लाख में खरीदा गया था। इसी भ्रष्टाचार के कारण कांग्रेस की सरकार ने जेम पोर्टल के माध्यम से खरीदी बंद की थी ताकि प्रदेश के बाहर के दलाल किस्म के सप्लायर राज्य के खजाने पर डाका न डाल सके।

 भाजपा की सरकार बनने के बाद जेम पोर्टल से शासकीय खरीदी फिर से शुरू की गई उसका दुष्परिणाम सामने है। शुक्ला ने कहा, भाजपा सरकार ने छत्तीसगढ़ियों से रोजगार छीनने के लिये जेम पोर्टल से खरीदी शुरू करने का निर्णय लिया था। कांग्रेस की भूपेश सरकार ने राज्य के छोटे उद्योगों व्यापारियों और कुटीर उद्योगों को बढ़ावा देने के लिये सीएसआईडीसी के माध्यम से रेट कॉन्ट्रैक्ट निर्धारित कर सरकारी खरीदी करने का निर्णय लिया था। इससे राज्य के स्थानीय व्यवसायियों, युवाओं को रोजगार मिलता था और पारदर्शिता से खरीदी होती थी।

What's your reaction?

Related Posts