ब्रेकिंग खबरें

राजनीति

बिहार जाने वाली ट्रेनों में भीड़, यात्री बेहाल : राहुल

नई दिल्ली. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने त्योहारों के मौसम में बिहार जाने वाली विशेष ट्रेनों की संख्या बढ़ाने का वादा पूरा नहीं किया। उन्होंने इसे चुनावी वादाखिलाफी करार दिया और कहा कि बिहार जाने वाली ट्रेनों में भारी भीड़ से यात्री बेहाल हैं।

राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट किया, बिहार जाने वाली ट्रेनों में सीटें नहीं मिल रही हैं और यात्रा ‘अमानवीय’ हो गई है। उन्होंने कहा, यह महीना त्योहारों का है। दीवाली, भाई दूज और छठ। बिहार में ये त्योहार सिर्फ विश्वास नहीं, बल्कि घर लौटने की चाह हैं। लेकिन अब यह चाह संघर्ष बन गई है। कई ट्रेनें 200 फीसदी भरी हुई हैं। लोग दरवाजों और छत पर लटके हैं।

केवल 1,500 ट्रेनें चलाई गईं

कांग्रेस सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, छठ पर्व बिहार और उसके लोगों के लिए बहुत खास है। उन्होंने दावा किया कि मोदी सरकार ने चुनाव से पहले 12,000 ट्रेनों का वादा किया था, लेकिन केवल 1,500 ट्रेनें चलाई गईं। पार्टी नेता अभय दुबे ने कहा कि पूरा बिहार संकट में है और सरकार ने यात्रियों को कष्ट में डाला।

लालू यादव बोले, ट्रेन चलाने का दावा सफेद झूठ निकला

पूर्व रेल मंत्री और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने छठ महापर्व में कम ट्रेन चलाने का आरोप लगाते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। शनिवार को जारी बयान में लालू ने कहा कि दावा किया गया था कि देश की 13198 ट्रेनों में से 12 हजार रेलगाड़ियां छठ पर्व के अवसर पर बिहार के लिए चलाई जाएंगी, लेकिन यह सफेद झूठ निकला।

रोजाना 196 विशेष ट्रेनें चलाई जा रही

: रेल मंत्रालय ने इस हफ्ते 1 अक्तूबर से 30 नवंबर के बीच 12,011 ट्रेनों की सूची जारी की थी। इसमें रोजाना औसतन 196 विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं। अधिकारियों के अनुसार, सभी जोनों और डिवीजनों से कोचों की व्यवस्था कर यात्रियों की सुविधा सुनिश्चित की गई।

What's your reaction?

Related Posts