ब्रेकिंग खबरें

मनोरंजनट्रेंडिंग

Dhurandhar 2 Teaser LIVE: रिलीज हुआ धुरंधर-2 का टीजर, रणवीर के डायलॉग ने मचाया बवाल

‘धुरंधर 2’ जिसे ‘धुरंधर द रिवेंज’ कहा जा रहा है उसका पोस्टर आउट हो गया है। आज (3 फरवरी) 12 बजकर 12 मिनट पर इसका टीजर भी रिलीज हो जाएगा। आदित्य धर के निर्देशन में बन रही ‘धुरंधर 2’ के टीजर का लोग इतनी बेसब्री से इतंजार इसलिए कर रहे हैं क्योंकि 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई ‘धुरंधर 1’ ने भारतीय सिनेमा के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए थे। इस फिल्म ने केवल हिंदी भाषा में 1,000 करोड़ का नेट कलेक्शन कर इतिहास रचा था, बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर भी लगातार ट्रेंड कर रही है। ऐसे में लोग ‘धुरंधर 2’ देखने के लिए बेताब हैं।

 ‘धुरंधर’ और ‘धुंरधर 2’ का टीजर ओजस गौतम ने एडिट किया है। वह आदित्य धर की पत्नी, एक्ट्रेस यामी गौतम के छोटे भाई हैं। इसके लिए उन्हें फिल्म के ओपनिंग क्रेडिट्स में क्रेडिट भी मिला है।

1.12 मिनट के टीजर में सिर्फ एक डायलॉग है और इस एक डायलॉग ने बवाल मचा दिया है। टीजर के अंत में रणवीर सिंह उर्फ हमजा कहते हैं, ‘ये नया हिन्दुस्तान है। ये घर में घुसेगा भी और मारेगा भी।’

फिल्म की टीम ने आज सुबह सोशल मीडिया पर ‘धुरंधर 2’ का पोस्टर रिलीज किया है और उस पोस्ट में उन्होंने अक्षय खन्ना को भी टैग किया है। ऐसे में लोग ये अनुमान लगा रहे हैं कि ‘धुरंधर 2’ में अक्षय खन्ना भी हैं। हालांकि, ये बात कन्फर्म टीजर के रिलीज होने पर होगी।

मेकर्स ने टीजर से ठीक पहले फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया है। पोस्टर में रणवीर सिंह (हमजा) खून और बारिश में भीगे हुए नजर आ रहे हैं। उनकी आंखों में प्रतिशोध की ज्वाला साफ दिख रही है। पोस्टर के साथ कैप्शन दिया गया है, “अब बिगड़ने का वक्त आ गया है।”

धुरंधर 2 में क्या होगा खास?

सीक्वल में कहानी वहीं से शुरू होगी जहां पहले पार्ट का अंत हुआ था। फिल्म की स्टारकास्ट इस बार और भी बड़ी है:

लीड कास्ट: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, आर माधवन।

विलेन की फौज: संजय दत्त और अर्जुन रामपाल।

सपोर्टिंग कास्ट: सारा अर्जुन और राकेश बेदी।

रिलीज डेट: ‘धुरंधर 2’ 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

What's your reaction?

Related Posts