ब्रेकिंग खबरें

धर्म एवं साहित्यज्योतिष

नाग पंचमी पर भूलकर भी ना करें ये गलतियां, जानें पूजा विधि

हिंदू धर्म में सावन का महीना सबसे पावन माना जाता है। वहीं नाग पंचमी एक ऐसा पारंपरिक त्योहार है जिसमें नाग देवता की पूजा की जाती है। नाग देवता को भगवान शिव का ही गण माना जाता है और उनकी पूजा-अर्चना से कई तरह के लाभ मिलते हैं। हर साल सावन के शुक्ल पक्ष की पांचवी तारीख को नाग पंचमी का त्योहार होता है। बता दें कि इस बार ये त्योहार 29 जुलाई यानी कि सावन के तीसरे सोमवार व्रत के अगले दिन पड़ रहा है। नाग पंचमी पर नाग देवता की विधि विधान से पूजा करनी चाहिए। वहीं कुछ चीजें ऐसी हैं जिसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। लोग जाने अनजाने में कई बार ऐसी गलतियां कर देते हैं जिसका परिणाम गलत हो सकता है। तो चलिए जानते हैं कि आखिर नाग पंचमी पर क्या-क्या नहीं करना चाहिए?

1. इस दिन हल नहीं चलाना चाहिए। माना जाता है कि इससे जमीन के नीचे रहने वाले सांपों को चोट लग सकती है। अगर कोई ऐसा करता है तो उसे दोष लगता है।

2. नाग पंचमी वाले दिन सांप को किसी भी रूप में कष्ट नहीं देना है। अगर कोई ऐसा करता है तो इसका पाप उसके पूरे वंश पर पड़ता है।

3. इस दिन अधिक मात्रा में दूध का उपयोग नहीं करना चाहिए। साथ ही दूध की बर्बादी से भी बचना चाहिए।

4. नाग पंचमी वाले दिन लोहे के बर्तन में खाना नहीं बनाना चाहिए। माना जाता है कि इससे नाग देवता को कष्ट होता है।

5. इस दिन धारदार वस्तु के इस्तेमाल से भी बचना चाहिए। जितना हो सके, इससे बचें। नाग पंचमी वाले दिन सिलाई-कढाई और बुनाई आदि करने से बचना चाहिए।

नाग पंचमी में ऐसे करें पूजा

नाग पंचमी वाले दिन सुबह-सुबह उठकर फ्रेश हो लें। स्नान वगैरह करके भगवान शिव और नाग देवता की पूजा पूरे विधि विधान से कर लें। इस दौरान नाग देवता को फूल, दूध और मिठाई चढ़ाएं। माना जाता है कि जिनकी कुंडली में कालसर्प दोष होता है, उन्हें इस दिन नाग देवता की पूजा जरूर करनी चाहिए।

What's your reaction?

Related Posts