आज के युवा जल्दी ऊर्जा पाने के लिए एनर्जी ड्रिंक और कैफीन का सहारा ले रहे हैं, लेकिन क्या ये आदत सुरक्षित है? विशेषज्ञों के अनुसार सीमित मात्रा में कैफीन फायदेमंद हो सकता है, लेकिन अधिक सेवन से गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।
ब्लैक कॉफी: बेहतर विकल्प क्यों?
अगर सिर्फ ताजगी और फोकस के लिए कैफीन लेना है, तो ब्लैक कॉफी एक बेहतर विकल्प मानी जाती है। इसमें न दूध होता है, न चीनी- सिर्फ कॉफी और पानी।
• फैटी लिवर को सुधारने में मददगार
• कम कैलोरी
• तुरंत ऊर्जा देने में सक्षम
कॉफी में कैफीन की मात्रा (1 कप – 240 ml):
• फिल्टर/ब्रू कॉफी: 80–100 mg
• इंस्टेंट कॉफी: 60–80 mg
• एस्प्रेसो (30 ml): 60–70 mg
एनर्जी ड्रिंक: फायदे से ज्यादा नुकसान
एनर्जी ड्रिंक में सिर्फ कैफीन ही नहीं, बल्कि कई ऐसे तत्व होते हैं जो शरीर पर नकारात्मक असर डालते हैं:
• हाई कैफीन (140–350 mg प्रति कैन)
• ज्यादा शुगर (200–250 कैलोरी)
• आर्टिफिशियल स्वीटनर
• टॉरिन, प्रिजर्वेटिव और केमिकल्स
नुकसान:
• नींद की समस्या
• दिल की धड़कन तेज होना
• घबराहट और एंग्जायटी
• फोकस में कमी
• ब्लड प्रेशर बढ़ना
• लत लगने का खतरा
केस स्टडी: लत कैसे बनती है खतरनाक?
एक मेडिकल छात्र (काल्पनिक नाम राहुल) ने शुरुआत में कभी-कभी एनर्जी ड्रिंक लेना शुरू किया। धीरे-धीरे यह आदत रोज 2-3 कैन तक पहुंच गई।
कुछ महीनों में:
• नींद खराब
• दिल की धड़कन तेज
• घबराहट
• पढ़ाई में फोकस कम
डॉक्टर की सलाह के बाद जब उसने सेवन कम किया, तो उसकी स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो गई।
किन्हें नहीं लेना चाहिए कैफीन?
• 12 साल से कम उम्र के बच्चों को बिल्कुल नहीं
• हाई BP, एसिडिटी या हार्ट समस्या वाले लोग सावधानी रखें
• रोजाना ज्यादा मात्रा में सेवन से बचें
जरूरी बातें जो याद रखें
• शरीर खुद भी ऊर्जा बनाता है—उसे कृत्रिम तरीके से “फोर्स” न करें
• एनर्जी ड्रिंक सिर्फ अस्थायी ऊर्जा देते हैं, बाद में थकान और बढ़ती है
• ये इंसुलिन रेजिस्टेंस, वजन बढ़ने और डायबिटीज का खतरा बढ़ा सकते हैं
इंस्टेंट एनर्जी के लिए हेल्दी घरेलू विकल्प
मार्केट में कंपनिया अपना माल बेचने के लिए ऐसी चीजे लाती ही रहती है जिनकी लत लगे। इसी से ज्यादा माल बिकता है। उन्हें बिजनेस से मतलब है न कि हमारी सेहत से। यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम समझे कि हमें क्या पीना है और क्या नहीं, साथ ही यह भी कितना पीना है। यहां जानते हैं कुछ हेल्दी ऑप्शस के बारे में:
छाछः गर्मी में यह शानदार ड्रिक है। इसे घर पर भी बना सकते है या फिर मार्केट में अच्छे बैंड की सस्ती छाछ भी खरीद सकते हैं। छाछ में अगर थोड़ा काला नमक और भुना जीरा मिला दिया जाए तो यह एक शानदार एनर्जी और डाइजेशन ड्रिक बन जाती है। इसमें मौजूद प्रोबायोटिक्स हमारी आती को न सिर्फ सेहतमद बनाते है बल्कि डाइजेशन को भी सुधारते है। दोपहर में जब हमारे शरीर का एनर्जी लेवल कम होने लगता है तब छाछ से शरीर को ठडक देने के साथ-साथ नई ऊर्जा दे सकते है।
2 नारियल पानीः इसे कुदरती इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक कहा जाता है। इसमें पोटैशियम, सोडियम और कई तरह के मिनरल्स होते है जो शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स का संतुलन बनाए रखते हैं। गर्मी में, पसीना आने या एक्सरसाइज के बाद जब हमारा शरीर डिहाइड्रेट हो जाता है, तब यह फौरन एनर्जी और फ्रेशनेस देता है। अगर शुगर या किडनी पेशट है तो इसे न पिए या डॉक्टरी सलाह से पिए।
किशमिश या खजूर का पानीः किशमिश या खजूर के पानी को पीने से भी फौरन फायदा होता है। अगर रात में 5-10 किशमिश या 2 खजूर पानी में भिगोकर रखे जाए और सुबह उसका सेवन करे तो शरीर की कुदरती तौर पर शुगर और आयरन मिल जाता है। यह ड्रिक कमजोरी, थकान और लो एनर्जी में बहुत तेजी से असर दिखाती है।
नमकीन सत्तू ड्रिंकः भुने चने से सत्तू तैयार होती है। इसे रोस्टेड चने का पाउडर भी कहते है। मात्र 2 चम्मच सत्तू में 2 चुटकी भर नमक, एक चुटकी भुना जीरा, आधा नीबू और आधे गिलास से कुछ ज्यादा पानी मिलाकर इसे तैयार कर सकते है। इसे ऑफिस में भी तैयार कर सकते है। जिन्हे डायबीटीज न हो, वे गुड़ या चीनी डालकर भी पी सकते हैं।
बनाना शेकः बनाना यानी केला कुदरती रूप से शुगर, पोटैशियम और फाइबर का अच्छा स्रोत है। एक केला लेकर उसमें पानी, दूध या पतला दही मिलाकर शेक बनाया जा सकता है। यह न सिर्फ फौरन एनर्जी देता है बल्कि शरीर में लंबे समय तक एनर्जी को बनाए रखने में भी मदद करता है। अगर आऑफिस में, फिजिकल रेक्टिविटी आदि के बाद लो फील करते हो तो यह एक शानदार ऑप्शन है। इसे भी शुगर पेशट न ही पिए तो बेहतर है।
इनके अलावाः गर्मियों में बेल का शर्बत, आम पना, लस्सी, जलजीरा आदि का भी ऑप्शन है। ये भी एनर्जी देते है। अगर इनका भी शेक बनाकर रखें और पिए तो बढ़िया है।



















