रायपुर. प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने शनिवार को कवर्धा दौरे में पत्रकारों से चर्चा करते हुए पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की बिजली बिल हॉफ योजना को बंद करने का संकेत दिया है. उन्होंने पत्रकारों के सवाल में जवाब में कहा कि बिजली बिल हॉफ योजना अब बंद हो जाएगी. उल्लेखनीय है कि कांग्रेस ने पूर्व चुनाव में 400 यूनिट तक बिजली खपत पर हाफ बिल योजना की घोषणा की थी और उ उसे लागू भी किया. इस योजना से प्रत्येक घरेलू उपभोक्ताओं को 300 से लेकर 900 रुपए तक बिल में राहत मिलती है. योजना के लागू होने से अब तक घरेलू उपभोक्ताओं को 20 हजार से 45 हजार रुपए तक की बचत हो चुकी है, जो महंगाई के जमाने में बड़ी राहत है. उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा के ताजा बयान के बाद यह तय माना जा रहा है कि कांग्रेस सरकार की बिजली बिल हॉफ योजना पर ग्रहण लग जाएगा. भाजपा ने बिजली बिल को लेकर कोई वायदा भी नहीं किया है. इससे बिजली उपभोक्ताओं की चिंता अभी से बढ़ गई है.
- भारत में कब मनाई जाएगी ईद, कब दिखेगा ईद का चांद?
- छत्तीसगढ़ बोर्ड पेपर लीक मामला: FIR दर्ज, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
- आज कांग्रेस का ‘हल्ला बोल’ प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की तैयारी; सचिन पायलट होंगे शामिल
- छत्तीसगढ़ में मौसम का यू-टर्न: रायपुर समेत कई इलाकों में झमाझम बारिश, 19 जिलों में अलर्ट
- मौत के साये में 46 हजार टन LPG लेकर वतन लौटा जमशेदपुर का लाल



















