ब्रेकिंग खबरें

ट्रेंडिंगराष्ट्रीयव्यापार

चांदी की धमाकेदार उड़ान: 12,000 से 2 लाख तक का सफर

Silver Price History: सिल्वर की कीमतों ने निवेशकों को हैरान कर दिया है। 17 नवंबर 2005 में जब यह मात्र 12,000 रुपये प्रति किलो पर खुली थी, तब किसी ने सपने में भी नहीं सोचा होगा कि चांदी 20 साल बाद 2 लाख रुपये के पार पहुंच जाएगी। आज चांदी की कीमतें 2 लाख रुपये प्रति किलो के पार चली गई हैं। आइए इस लेवल तक पहुंचने में चांदी को कितने दिन लगे।

केडिया एडवाइजरी की रिसर्च रिपोर्ट के मुताबिक 17 नंवंबर 2005 को एक किलो चांदी का मूल्य एमसीएक्स पर 12000 रुपये थी। इसे 1200 से 20000 रुपये तक पहुंचने में 152 दिन लगे। 18 अप्रैल 2006 को चांदी इस मुकाम पर पहुंची थी।

इसके बाद 10000 का सफर तय करने में चांदी को 1591 दिन का समय लगा और 26 अगस्त 2010 को 30000 रुपये पर पहुंच गई। महज 76 दिन बाद चांदी 10000 रुपये और उछलकर 40000 पर पहुंच गई और यह दिन था 10 नवंबर 2010।

चांदी को 40000 से 50000 रुपये प्रति किलो तक पहुंचने में 106 दिन और 50000 से 60000 तक पहुंचने में केवल 44 दिन लगे। 9 अप्रैल 2011 को चांदी 60000 रुपये पर थी और महज 14 दिन बाद 23 अप्रैल 2011 को चांदी 70000 रुपये पर पहुंच गई।

70 हजार से 80000 तक पहुंचने में लगे 4730 दिन

2011 से 2024 के बीच चांदी की चमक घटती और बढ़ती रही, लेकिन 70000 से 80000 के बीच का फासला बहुत बड़ा दिखने लगा। आखिरकार 4730 दिन बाद 4 अप्रैल 2024 को 80000 पर पहुंची। इसके बाद 80000 से 90000 तक पहुंचने में 43 दिन लगे।

22 अक्टूबर 2024: 90000 से 100000 रुपये तक पहुंचने में 158 दिन लगे।

11 जुलाई 2025: 100000 से 1.10 लाख तक पहुंचने में 262 दिन लगे।

29 अगस्त 2025: 1.10 लाख से 1.20 लाख तक पहुंचने में केवल 49 दिन लगे।

26 सितंबर 2025: 1.20 लाख से 1.30 लाख तक पहुंचने में चांदी लगे 18 दिन।

8 अक्टूबर 2025: 1.30 लाख से 1.50 तक पहुंचने में महज 12 दिन।

14 अक्टूबर 2025: 1.50 लाख से 1.60 लाख पहुंचने में केवल 6 दिन लगे।

17 अक्टूबर 2025: 1.60 लाख से 1.70 लाख तक पहुंचने में सिर्फ 3 दिन।

1 दिसंबर 2025: 1.70 लाख से 1.80 लाख तक पहुंचने में 45 दिन।

11 दिसंबर 2025: 1.80 लाख से 1.90 लाख तक पहुंचने में लगे 10 दिन।

12 दिसंबर 2025: 1.90 से 20000 तक पहुंचे में लगे केवल 1 दिन।

What's your reaction?

Related Posts