ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़अपराध

बाप रे बाप, इतने गंदे निकले रायपुर के गुरू जी! स्कूल के महिला वॉशरूम में मोबाइल छिपा प्रधानपाठक बनाता था वीडियो

रायपुर/तिल्दा नेवरा। रायपुर जिले के तिल्दा के समीपस्थ ग्राम बिलाड़ी के मिडिल स्कूल से बेहद शर्मनाक और चिंताजनक घटना सामने आई है। स्कूल के महिला वॉशरूम में एक चालू हालत में वीडियो रिकॉर्डिंग करता मोबाइल फोन मिला है। शिक्षिकाओं ने तिल्दा-नेवरा थाने पहुंचकर प्रधानपाठक पर इस घृणित कृत्य का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने प्रधान पाठक के खिलाफ एफआईआर दर्ज जब पूछताछ की तो उसने इस करतूत की स्वीकारोक्ति की है।

बताया जाता है कि इस मामले का खुलासा तब हुए जब स्कूल की शिक्षिकाओं ने वॉशरूम में एक मोबाइल फोन देखा। शिक्षिकाओं ने मोबाइल उठाकर देखा तो उनके होश उड़ गए। उसकी की वीडियो रिकॉर्डिंग चालू थी। शिक्षिकाओं ने तुरंत इस गंभीर मामले की जानकारी अपने पतियों और स्कूल के अन्य स्टाफ को दी। इसके बाद तिल्दा नेवरा थाने पहुंचकर प्रधान पाठक के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

साइबर सेल को भेजा मामला

इस मामले में तिल्दा थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह श्याम ने कहा कि प्रधान पाठक की मोबाइल की जांच करने पर वीडियो डिलीट मिले। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच के लिए सायबर सेल को भेज दिया गया है।

What's your reaction?

Related Posts