ब्रेकिंग खबरें

राष्ट्रीय

3 बार जमीन पर गिरा, दूर तक दिखीं आग की लपटें…चश्मदीद ने बताया कैसा था धमाका

दिल्ली के लालकिला के पास सोमवार की शाम एक बड़ा धमाका हो गया. इस धमाके में अब तक 8 लोगों की मौत हुई है जबकि कई घायल बताए जा रहे हैं. घायलों को LNJP अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दिल्ली फायर चीफ ने बताया कि इस घमाके में छह कार, 2 बैटरी रिक्शा और एक ऑटो चपेट में आए हैं. चश्मदीद ने बताया कि बहुत बड़ा धमाका था.

इस धमाके से तीन बार जमीन पर गिरा. आग की लपटें दूर-दूर तक दिखीं. धमाका लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास हुआ. दिल्ली में धमाके के बाद यूपी और मुंबई में हाई अलर्ट जारी किया गया है. LNJP के मेडिकल सुपरिटेंडेंट ने बताया कि 15 लोगों को लोक नायक अस्पताल लाया गया है. उनमें से 8 की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई. तीन गंभीर रूप से घायल हैं. वहीं, एक की हालत स्थिर है.

What's your reaction?

Related Posts