ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़

पांच दिवसीय मेगा हेल्थ कैंप कल से, 18 हजार से अधिक पंजीयन

रायपुर। रायपुर पश्चिम के विधायक व पूर्व मंत्री राजेश मूणत के मार्गदर्शन में राजधानी के आयुर्वेदिक कॉलेज परिसर में 18 से 22 दिसंबर के बीच पांच दिवसीय मेगा हेल्थ कैंप 2025 का आयोजन किया गया है। मेगा हेल्थ कैंप को लेकर मंगलवार तक 18 हजार लोगों ने पंजीयन कराया है। कार्यक्रम का शुभारंभ 18 दिसंबर को सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, पूर्व राज्यपाल रमेश बैस, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरणदेव व सांसद बृजमोहन अग्रवाल करेंगे। इस पांच दिवसीय विशाल स्वास्थ्य शिविर में देश के ख्यातिप्राप्त विशेषज्ञ डॉक्टर और 47 अधिक प्रतिष्ठित अस्पताल अपनी निःशुल्क सेवाएं देंगे।

विधायक श्री मूणत ने बताया कि स्वास्थ्य शिविर का यह 6वां आयोजन है। इस आयोजन का उद्देश्य देश के ख्यातिप्राप्त डॉक्टरों और छत्तीसगढ़ के प्रमुख अस्पतालों को एक मंच पर लाना है और हर जरूरतमंद व्यक्ति को निःशुल्क लाभ मिल सके। श्री मूणत ने बताया कि इस कैंप में हृदय रोग विशेषज्ञों में डॉ. मयूर जैन ठाणे मुंबई, डॉ. रमेश कवाड़ मुंबई, डॉ. नागेश ए अपोलो हॉस्पिटल हैदराबाद, डॉ. राजीव गर्ग हैदराबाद, डॉ. चंद्रा मौली सिकंदराबाद और डॉ. अभिषेक साहू नागपुर शामिल होंगे, वहीं छाती रोग विशेषज्ञों में डॉ. कपिल साल्गिया मुंबई और डॉ. सोमा साई किरण सिकंदराबाद सेवाएँ देंगे। गुर्दा रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. गौरव सिंघल गुड़गांव दिल्ली अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। पेट रोग विशेषज्ञ डॉ. अनिल मन्नावा यशोदा हॉस्पिटल सिकंदराबाद तथा मधुमेह पैर रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रभाकर डी यशोदा हॉस्पिटल सिकंदराबाद भी कैंप में मौजूद रहेंगे।

इसके अलावा हड्डी रोग विशेषज्ञों में डॉ. मनीष जैन यशोदा हॉस्पिटल सिकंदराबाद, डॉ. धीरज कुमार मारोठी अहमदाबाद और डॉ. धीरज बातेजा गुड़गांव दिल्ली शामिल हैं। कैंसर रोग विशेषज्ञों में डॉ. प्रशांत केरकर बॉम्बे हॉस्पिटल, डॉ. आयुषी गोयल दिल्ली, डॉ. के. लाहिथा कृष्णा बैंगलोर और डॉ. भरत अशोक वासवानी यशोदा हॉस्पिटल सिकंदराबाद अपनी सेवाएँ देंगे। न्यूरोलॉजिस्ट एवं यूरोलॉजिस्ट के रूप में डॉ. नीरव अनिल मेहता बॉम्बे हॉस्पिटल, डॉ. विवेक वरून दिल्ली और डॉ. अंकित गोयल दिल्ली उपस्थित रहेंगे। श्री मूणत ने बताया कि प्रसिद्ध होम्योपैथिक विशेषज्ञ डॉ. नितीश चंद्र दुबे दिल्ली, डॉ. राजेश मुरकुटे नागपुर, डॉ. राधिका मुरकुटे नागपुर, डॉ. पदमभानु सिंह बिहार और डॉ. अभिमन्यु पाण्डे बनारस भी अपनी सेवाएं देंगे, वहीं आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति के अंतर्गत डॉ. रजीकांत पटेल गुजरात, डॉ. उदय तलहार महाराष्ट्र, डॉ. पंकज तिवारी महाराष्ट्र, डॉ. नीरज गुप्ता महाराष्ट्र, डॉ. नारायण सहारे गुजरात, डॉ. प्रशांत गुप्ता और डॉ. परमेश के.एन. हैदराबाद उपस्थित रहेंगे।

What's your reaction?

Related Posts