ब्रेकिंग खबरें

अन्य खबरट्रेंडिंग

खाना-खजाना: कैसे बनाएं प्याज का पराठा

सामग्रीः 4 कटोरी आटा, 3 प्याज, 1 छोटा टुकड़ा अदरक, 2 हरी मिर्च, 1/2 कटोरी हरा धनिया, 1/2 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर, चुटकी भर हल्दी, 1/2 टीस्पून अजवाइन, नमक स्वादानुसार, पानी आटा गूंदने के लिए, तेल पराठे सेंकने के लिए.

विधिः सबसे पहले प्याज, अदरक, हरी मिर्च और हरा धनिया सभी को बारीक काट लें. दूसरी ओर एक परात में आटे में नमक, हल्दी और अजवाइन डालकर अच्छे से मिक्स कर लें. अब धीरे-धीरे पानी डालते हुए आटा गूंद लें. आटा न ज्यादा सख्त हो और न ही ज्यादा मुलायम. लगभग 20 मिनट के लिए आटे को एक सूती कपड़े से ढककर रख दें. तय समय के बाद सारी कटी हुई चीजों को एक-साथ मिक्स कर इसमें लाल मिर्च पाउडर और नमक मिलाएं. अब आटे की लोइयां तोड़ लें. लोई को गोलाकार में बेल लें. बीच में प्याज का मिश्रण भरकर इसे फ ोल्ड करते हुए पोटली बनाएं. अब सूखा आटा लगाकर इसे दोबारा बेल लें. मीडियम आंच पर एक तवा गरम करने के लिए रखें. तवे के गरम होते ही इसपर पराठे को डालकर सेंके. जब यह एक साइड से सिक जाए तो तेल लगाकर इसे पलटते हुए दूसरे साइड से भी सेंक लें. तैयार है प्याज का मसालेदार पराठा. इसी तरह से सभी पराठे सेंक लें. तैयार पराठों को दही और अचार के साथ सर्व करें.

What's your reaction?

Related Posts