ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़अपराध

Gariyaband Women Murder: प्राइवेट पार्ट्स में डाला लाल मिर्च पाउडर… फिर लाठियों से पीट-पीटकर मार डाला, बेइज्जती का बदला लेने के लिए दी मौत की सजा

Gariyaband Women Murder: गरियाबंद जिले के मैनपुर विकासखंड के शोभा थाना इलाके के ग्राम गरीबा में एक बहुत ही दर्दनाक हत्या का मामला सामने आया है. गांव की ही दो महिलाओं ने मिलकर एक महिला की बेरहमी से पिटाई कर उसकी जान ले ली.

मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक महिला का नाम सुमित्रा नेताम (37 वर्ष) था. वह अपने पति के साथ गांव से करीब 800 मीटर दूर खेत की लारी में रहती थी. उसकी गांव की दो महिलाओं सुगतिन नेताम और ईतवारिन बाई से पहचान थी. तीनों का एक-दूसरे के घर आना-जाना था.

Gariyaband Women Murder
Gariyaband Women Murder

धीरे-धीरे यह दोस्ती झगड़े में बदल गई. बताया जा रहा है कि सुमित्रा गांव में घूम-घूमकर दोनों महिलाओं के चरित्र को लेकर बातें करती थी. इससे वे दोनों बहुत नाराज थीं. बात इतनी बढ़ गई कि दोनों ने मिलकर सुमित्रा को सबक सिखाने की ठान ली.

घटना वाले दिन दोनों महिलाएं सुमित्रा के पास पहुंचीं और उससे मारपीट शुरू कर दी. आरोप है कि पहले उसे मिर्च और जलन पैदा करने वाला पदार्थ डालकर तड़पाया गया. इसके बाद लात-घूंसे और डंडे से बुरी तरह पीटा गया. मारपीट इतनी ज्यादा थी कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

घटना की सूचना गांव के सरपंच ने पुलिस को दी. इलाका दूर और नक्सल प्रभावित होने की वजह से पुलिस टीम 2 फरवरी को मौके पर पहुंची. पुलिस ने जांच की, शव का पोस्टमार्टम करवाया और फिर परिजनों को सौंप दिया.

शोभा थाना प्रभारी नकुल सिदार ने बताया कि दोनों आरोपी महिलाओं से पूछताछ की जा रही है. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.

What's your reaction?

Related Posts