ब्रेकिंग खबरें

अंतराष्ट्रीयतकनीकीराष्ट्रीय

Global Military Power Ranking: दुनिया की सबसे ताकतवर सेनाओं की रैंकिंग जारी, टॉप पर अमेरिका, जानिए भारत किस नंबर पर …

Global Military Power Ranking: ग्लो बल फायरपावर ने साल 2026 की मिलिट्री स्ट्रेंथ रैंकिंग जारी कर दी है. इस लिस्ट में दुनिया के 145 देशों की सेना की ताकत को 60 से ज्यादा मानकों पर परखा गया है. इस बार भी अमेरिका दुनिया की सबसे ताकतवर सेना वाला देश बना हुआ है. उसका PwrIndx स्कोर 0.0741 है और वह 2005 से लगातार पहले नंबर पर है. दूसरे नंबर पर रूस है, जिसका स्कोर 0.0791 रहा. वहीं चीन 0.0919 स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर है.

पाकिस्तान के लिए यह साल अच्छा नहीं रहा. वह 2024 में 9वें नंबर पर था, 2025 में 12वें पर पहुंचा और अब 2026 में 14वें स्थान पर खिसक गया है. उसका स्कोर 0.2626 है. दूसरी तरफ जर्मनी ने अच्छी बढ़त बनाई है. वह 19वें नंबर से सीधे 12वें स्थान पर पहुंच गया है. इससे उसकी सैन्य ताकत में सुधार दिखता है. ब्रिटेन की रैंकिंग नीचे आई है. वह अब 8वें नंबर पर है. पिछले दो साल में उसकी स्थिति धीरे-धीरे गिरी है. इटली ने अपनी 10वीं रैंक बरकरार रखी है.

Global Military Power Ranking
Global Military Power Ranking

भारत किस नंबर पर है

भारत ने टॉप-5 में अपनी जगह बनाए रखी है. इस बार भी भारत चौथे नंबर पर है. उसका PwrIndx स्कोर 0.1346 है.
दक्षिण कोरिया पांचवें स्थान पर है. फ्रांस ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए छठा स्थान हासिल किया है. जापान भी एक पायदान ऊपर चढ़कर सातवें नंबर पर पहुंच गया है.

यहां देखें लिस्ट

रैंकदेशक्षेत्रपावर इंडेक्स स्कोर2025 की तुलना
1संयुक्त राज्य अमेरिकाउत्तरी अमेरिका0.07412005 से नंबर 1
2रूसपूर्वी यूरोप0.0791कोई बदलाव नहीं
3चीनपूर्वी एशिया0.0919कोई बदलाव नहीं
4भारतदक्षिण एशिया0.1346कोई बदलाव नहीं
5दक्षिण कोरियापूर्वी एशिया0.1642कोई बदलाव नहीं
6फ्रांसपश्चिमी यूरोप0.17987वें से ऊपर आया
7जापानपूर्वी एशिया0.18768वें से ऊपर आया
8यूनाइटेड किंगडम (ब्रिटेन)पश्चिमी यूरोप0.18816वें से नीचे गया
9तुर्कियेमध्य पूर्व0.1975स्थिति स्थिर
10इटलीदक्षिणी यूरोप0.2211कोई बदलाव नहीं

रैंकिंग कैसे तय होती है

ग्लोबल फायरपावर के मुताबिक, PwrIndx स्कोर जितना कम होगा, सेना उतनी ज्यादा ताकतवर मानी जाती है. 0.0000 को परफेक्ट स्कोर माना जाता है, लेकिन असल में कोई देश वहां तक नहीं पहुंच पाता. इसी स्कोर के आधार पर देशों की रैंकिंग तय की जाती है.

What's your reaction?

Related Posts