ब्रेकिंग खबरें

व्यापारट्रेंडिंगराष्ट्रीय

Gold, Silver: चांदी 2.50 लाख रुपये के पार, सोने की कीमतों में भी तेजी

Gold, Silver Rate Today: पिछली कुछ दिनों में भारी गिरावट के बाद एक बार से चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। आज एमसीक्स सिल्वर (MCX Silver Rate) का रेट 6 प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ 250436 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गया। वहीं, गोल्ड की कीमतों में 3 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। एमसीएक्स गोल्ड (MCX Gold Rate) का भाव 3 प्रतिशत की बढ़त के बाद 148310 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। बता दें, चांदी का भाव टॉप लेवल से 46 प्रतिशत तक लुढ़क गया था।

इंटरनेशनल मार्केट में भी उछाल

अगर हम बात करें इंटरनेशनल मार्केट की तो वहां भी तेजी देखने को मिली है। स्पॉट गोल्ड का रेट 4.2 प्रतिशत की तेजी के साथ 4855 डॉलर प्रति आउंस पर पहुंच गया है। इससे पहले शुक्रवार को स्पॉट गोल्ड की कीमतों में 4.8 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली थी। बता दें, सिर्फ गोल्ड या सिल्वर ही नहीं बल्कि स्पॉट प्लेटिनम की कीमतों में 3 प्रतिशत की उछाल आज दर्ज हुई है।

ट्रंप के टैरिफ राहत ने बढ़ाया हौसला

सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारती सामानों पर लगने वाले टैरिफ को 50 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया है। तेजी से बदले इस घटनाक्रम ने कमोडिटी मार्केट के सेंटीमेंट को बुलिश बना दिया है। बता दें, बीते कई महीनों से अमेरिका और भारत के बीच ट्रेड डील को लेकर बातचीत चल रही थी।

क्या तेजी रहेगी जारी?

जियोजीत इन्वेस्टमेंट के कमोडिटी रिसर्च हेड हरीश वी कहते हैं, “वैश्विक अस्थिरता, सेंट्रल बैंक की तरफ से हो रही खरीदारी की वजह से इनकी कीमतों में तेजी जारी रहेगी।” वो आगे कहते हैं कि इससे पहले की गिरावट अधिक खरिदारी की वजह से देखने को मिला है। एक महीने में चांदी का भाव 60 प्रतिशत और सोने का भाव 20 प्रतिशत चढ़ गया था।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। सोने और चांदी की कीमतों में उतार और चढ़ाव का दौर जारी रहता है। इसके बढ़ने और घटने के पीछे कई कारण होते हैं। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर निवेश की सलाह नहीं देता है।)

What's your reaction?

Related Posts