ब्रेकिंग खबरें

खेल

गुरप्रीत बने कप्तान, छेत्री के कॅरियर पर लगा विराम

नई दिल्ली. ताजिकिस्तान में 29 अगस्त से शुरू होने वाले सीएएफए फुटबॉल कप के लिए 23 सदस्यीय भारतीय पुरुष टीम सोमवार को घोषित की गई। नए मुख्य कोच खालिद जमील ने खुद भारतीय टीम की घोषणा की। गोलकीपर गुरप्रीत सिंह संधू की कप्तान के तौर पर टीम में वापसी हुई है। वहीं स्टार खिलाड़ी सुनील छेत्री को टीम से बाहर रखा गया है। माना जा रहा कि ४० वर्षीय छेत्री के कॅरियर अब पूरी तरह से खत्म हो गया है। भारतीय टीम पहला मैच २९ अगस्त को मेजबान ताजिकिस्तान से खेलेगी। भारत ग्रुप-बी में है, जिसमें गत चैंपियन ईरान व अफगानिस्तान भी है।

शीर्ष दो टीमें फाइनल में

टूर्नामेंट में दो ग्रुप हैं। प्रत्येक ग्रुप की शीर्ष टीम को फाइनल में जगह मिलेगी, जो ताशकंद में खेला जाएगा। वहीं, दोनों ग्रुप में दूसरे स्थान पर रहीं टीमें ८ सितंबर को तीसरे स्थान के लिए मैच खेलेंगी।

भारतीय टीम: गोलकीपर: गुरप्रीत सिंह संधू, अमरिंदर सिंह व रितिक तिवारी। डिफेंडर: राहुल भेके, नाओरेम रोशन सिंह, अनवर अली, संदेश झिंगन, चिंगलेनसाना सिंह, हिंगथनमाविया राल्टे व मुहम्मद उवैस। मिडफील्डर: निखिल प्रभु, सुरेश सिंह वांगजाम, दानिश फारूक भट, जेकसन सिंह, बोरिस सिंह, आशिक कुरुनियान, उदंता सिंह नाओरेम व महेश सिंह। फ़ॉरवर्ड: इरफान, मनवीर सिंह (जूनियर), जितिन एमएस, एल चांगटे व विक्रम प्रताप सिंह।

What's your reaction?

Related Posts