ब्रेकिंग खबरें

अंतराष्ट्रीयट्रेंडिंग

हिटलर की पेंसिल साढ़े पांच लाख रुपये में नीलाम हुई

आयरलैंड में आयोजित समारोह में जर्मन तानाशाह एडोल्फ हिटलर की एक पेंसिल 5400 पाउंड (5,54,118 रुपये) में नीलाम हुई. नीलामी का आयोजन संस्था ब्लूमफील्ड ने किया था.

इससे पहले अनुमान लगाया जा रहा था कि सिल्वर प्लेटेड पेंसिल की कीमत 50 हजार से 80 हजार पाउंड के बीच लगेगी. हिटलर को यह चांदी की पेंसिल उसकी गर्लफ्रेंड ईवा ब्रॉन ने गिफ्ट किया था. पेंसिल को ईवा ने हिटलर को उसके 52वें जन्मदिन पर गिफ्ट किया था. इस पर हिटलर का एएच लिखा है. पूर्वी बेलफास्ट में नीलामी पर यूरोपीय ज्यूइस एसोसिएशन ने आलोचना की थी और सभी वस्तुओं को बिक्री से वापस लेने का आह्वान किया था. वहीं हिटलर की एक हस्ताक्षरित तस्वीर और स्वस्तिक प्रतीकों की भी बिक्री हुई.

What's your reaction?

Related Posts