ब्रेकिंग खबरें

राष्ट्रीय

अटल टनल रोहतांग के पास हिमखंड गिरा… लोगों ने भागकर जान बचाई

मनाली। अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल के समीप पीर पंजाल पर्वत श्रृंखला की एक चोटी से रविवार सुबह अचानक हिमखंड खिसक गया। लोगों ने वहां से भागकर जान बचाई। घटना के समय कुछ पर्यटक चंद्रा नदी के दूसरी ओर मनाली-लेह हाईवे के साथ लगते क्षेत्र में बर्फ में खेल रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हिमखंड के गिरते ही तेज गर्जना हुई और बर्फ का तूफान तेजी से नीचे की ओर बढ़ा, जिसे देख लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागे। देर शाम तक बीआरओ से अटल टनल मार्ग बहाल कर दिया है। अभी 4×4 वाहनों को जाने की अनुमति होगी। लाहौल स्पीति प्रशासन ने हिमखंड गिरने के संभावित क्षेत्रों में पर्यटन गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया है। वहीं हिमाचल में रविवार को भी ऊंचे इलाकों में बर्फबारी हुई। यहां 9 अप्रैल तक बारिश बर्फबारी के आसार हैं।

पंजाब में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरीः पंजाब में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम के मिजाज में मिला-जुला बदलाव देखने को मिला है। जहां दिन के समय धूप के प्रभाव से तापमान में मामूली बढ़त दर्ज की गई है, वहीं रातों के तापमान में गिरावट आने से हल्की सिहरन महसूस की जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक 7 और 8 अप्रैल को फिर से बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी है। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 1.6 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है। हालांकि, राहत की बात यह है कि बढ़त के बावजूद यह तापमान सामान्य के करीब ही बना हुआ है।

What's your reaction?

Related Posts