ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़राजनीतिराष्ट्रीय

अजय चंद्राकर 15 विधायक तोड़कर ले आएं तो मुख्यमंत्री बना देंगे !

रायपुर। विधानसभा में अलग-अलग मौकों पर सदन में सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच नोंकझोंक और हास परिहास का माहौल नजर आया। वहीं कुछ मौके ऐसे भी आए जब सदस्यों ने तल्खी भी दिखाई। अनुपूरक बजट पर चर्चा के दौरान तो सदन में जमकर ठहाके लगे। विभिन्न मुद्दों पर अपनी ही सरकार और मंत्रियों की खिंचाई करने वाले भाजपा सदस्य अजय चंद्राकर पर कांग्रेस के सदस्यों ने तंज कसे। कांग्रेस के विधायकों ने तो हल्के फुल्के माहौल में अजय चंद्राकर से कह दिया कि वे 15 विधायक तोड़कर ले आएं तो मुख्यमंत्री बना देंगे।

 अनुपूरक बजट पर चर्चा के दौरान सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चुटीले अंदाज में शब्दबाण चले। हास परिहास के बीच विपक्ष के कुछ सदस्यों ने अजय चंद्राकर को मुख्यमंत्री बनाने की भी पेशकश कर दी। दरअसल, चर्चा के बीच कांग्रेस के सदस्य रामकुमार यादव और अजय चंद्राकर में नोंकझोंक होती रही। इसी बीच अजय चंद्राकर ने कह दिया कि आप नाचने वाले घोड़े हो या रेस के घोड़े हो। तभी विपक्ष से किसी ने कहा कि हम रेस के घोड़े हैं। राहुल गांधी से कहें हम इंसान हैं घोड़े नहीं। तब उमेश पटेल ने कहा कि अमित शह से कह दें कि आप रेस के घोड़े हैं पर खच्चर बना के रख दिया है। इसी बीच संगीता सिन्हा ने कहा कि आप 15 लोगों को लेकर आ जाइए, हम आपको मंत्री नहीं मुख्यमंत्री बना देंगे। इसी बीच दिलीप लहरिया ने कहा कि एक दिन का ही बनाएंगे। इतना सुनते ही सदन में जमकर ठहाके लगे।

What's your reaction?

Related Posts