ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़

लालपुर में 20 हजार वर्गफीट शासकीय कोटवारी भूमि पर अवैध निर्माण ध्वस्त, दूसरे दिन भी जारी रही कार्रवाई

रायपुर नगर पालिक निगम का टीम प्रहरी अभियान

रायपुर। टीम प्रहरी अभियान के तहत नगर पालिक निगम रायपुर के जोन 10 क्षेत्र अंतर्गत लालपुर में लगभग 20 हजार वर्गफीट शासकीय कोटवारी भूमि पर किए गए अवैध निर्माण को सीमांकन कर तोड़ने की व्यापक कार्रवाई लगातार दूसरे दिन भी जारी रही। दो दिनों तक चली इस कार्रवाई में अवैध निर्माण का लगभग 90 प्रतिशत हिस्सा ध्वस्त कर दिया गया है।

यह अभियान महापौर मीनल चौबे, रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला तथा रायपुर जिला कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार और नगर निगम आयुक्त  विश्वदीप के निर्देश पर चलाया गया। एसडीएम  नन्द कुमार चौबे के मार्गदर्शन में नगर निगम जोन 10 के जोन कमिश्नर  विवेकानंद दुबे, नायब तहसीलदार सु ज्योति सिंह, कार्यपालन अभियंता  आशीष शुक्ला एवं  आशुतोष सिंह, सहायक अभियंता  योगेश यदु एवं  नीतीश झा, उपअभियंता  अजय वास्तव एवं  मनोज साहू सहित नगर निगम मुख्यालय नगर निवेश उड़न दस्ता, जोन 10 नगर निवेश विभाग, तहसीलदार एवं राजस्व विभाग, तथा पुलिस प्रशासन की टीमों की उपस्थिति में कार्रवाई की गई।

अभियान के दौरान 6 जेसीबी, 2 पोकलेन मशीन, 10 डम्पर और मजदूरों की सहायता से लगभग 10 बड़ी दुकानों और 30 बड़े कमरों के नियम विरुद्ध निर्मित अवैध ढांचों को सीमांकन के बाद पूरी तरह ध्वस्त किया गया। यह अतिक्रमणरोधी अभियान रायपुर जिला प्रशासन के निर्देश पर संचालित किया गया।

महापौर मीनल चौबे ने कहा कि लगातार दो दिन चलाया गया यह व्यापक अवैध निर्माण तोड़ो अभियान राजधानी रायपुर में अवैध निर्माण करने वालों के लिए स्पष्ट चेतावनी है। जहां भी अवैध निर्माण पाया जाएगा, वहां शासन के अधिनियमों के प्रावधानों के अनुसार कठोर एवं नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

What's your reaction?

Related Posts