ब्रेकिंग खबरें

राष्ट्रीयट्रेंडिंग

Jammu Kashmir Earthquake: जम्मू-कश्मीर में भूकंप, 4.6 तीव्रता के झटकों से हिली धरती, पाकिस्तान में भी असर

Jammu Kashmir Earthquake: सोमवार सुबह जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. अचानक आए झटकों से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. लोग डर के मारे घरों से बाहर निकल आए. भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.6 मापी गई है. उस समय ज्यादातर लोग सो रहे थे, लेकिन झटकों से उनकी नींद खुल गई.

अधिकारियों के अनुसार, भूकंप सुबह करीब 5 बजकर 35 मिनट पर आया. इसका केंद्र बारामूला जिले का पट्टन इलाका बताया जा रहा है. झटके इतने तेज थे कि इसका असर पाकिस्तान तक महसूस किया गया. कुछ लोगों ने बताया कि झटके कुछ सेकंड तक रहे, जिसके बाद हालात सामान्य हो गए.

Jammu Kashmir Earthquake
Jammu Kashmir Earthquake

इन इलाकों में महसूस हुए झटके

जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज के मुताबिक, भूकंप की गहराई करीब 10 किलोमीटर थी. ऐसे भूकंप जमीन की सतह पर ज्यादा महसूस होते हैं. भूकंप की पुष्टि कश्मीर वेदर पोर्टल ने भी की है. उनके अनुसार श्रीनगर, पुलवामा, शोपियां, चरार-ए-शरीफ और आसपास के इलाकों में भी झटके महसूस किए गए.

किसी नुकसान की खबर नहीं

राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल किसी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है. सभी संबंधित विभाग हालात पर नजर बनाए हुए हैं. लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है.

अंडमान और निकोबार में भी भूकंप

नेशनल सेंटर ऑफ सिस्मोलॉजी के अनुसार, जम्मू-कश्मीर के अलावा अंडमान और निकोबार में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए. वहां भी भूकंप की तीव्रता 4.6 रही. यह झटका सुबह करीब साढ़े 3 बजे आया. भूकंप का केंद्र निकोबार द्वीप समूह में जमीन से लगभग 10 किलोमीटर नीचे था. यहां भी किसी नुकसान की खबर नहीं है.

What's your reaction?

Related Posts