ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

Liquor Price Hike: इस दिन से छत्तीसगढ़ में शराब होगी महंगी, साय सरकार ने बढ़ाया टैक्स

Liquor Price Hike: छत्तीसगढ़ में शराब पीने वालों के लिए जरूरी खबर है. 1 अप्रैल 2026 से शराब की कीमतें बढ़ सकती हैं. सरकार ने आबकारी नियमों में बदलाव करते हुए शराब पर लगने वाली ड्यूटी और टैक्स बढ़ा दिए हैं. नई दरें राजपत्र में भी जारी कर दी गई हैं.

शराब पर बढ़ी आबकारी ड्यूटी

  • सरकार ने देशी और विदेशी दोनों तरह की शराब पर टैक्स बढ़ाया है.
  • विदेशी शराब की कीमत के हिसाब से अलग-अलग ड्यूटी तय की गई है. महंगी शराब पर अब ज्यादा टैक्स देना होगा.
  • बीयर और रेडी-टू-ड्रिंक ड्रिंक्स पर भी नई दरें लागू होंगी.
  • सेना और अर्धसैनिक बलों के लिए अलग से कम ड्यूटी तय की गई है.
  • साथ ही अब शराब सप्लाई से पहले टैक्स जमा करना जरूरी होगा.
Liquor Price Hike
Liquor Price Hike

अब प्लास्टिक बोतल में मिलेगी शराब

नई आबकारी नीति 2026–27 के तहत एक और बड़ा बदलाव किया गया है. अब सरकारी दुकानों पर शराब कांच की बोतल की जगह प्लास्टिक बोतल में बेची जाएगी.

सरकार का कहना है कि इससे ट्रांसपोर्ट आसान होगा और खर्च कम होगा. हालांकि ग्राहकों को कीमत में कोई खास राहत मिलती नजर नहीं आ रही है.

कुल मिलाकर 1 अप्रैल से शराब खरीदना जेब पर ज्यादा भारी पड़ सकता है.

What's your reaction?

Related Posts