ब्रेकिंग खबरें

राजनीति

दिल्ली पुलिस से ममता बनर्जी की बहस, सुरक्षा बढ़ाई गई

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सोमवार को दिल्ली के बंग भवन के बाहर तैनात सुरक्षाकर्मियों से बहस हुई। उन्होंने अपने राज्य में एसआईआर से प्रभावित परिवारों के उत्पीड़न का आरोप लगाया।

इसके बाद बंग भवन के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पत्रकारों से बातचीत में बनर्जी ने दावा किया कि बंग भवन में ठहरे बंगाल के लोगों को धमकी दी जा रही है। उन्होंने भारी पुलिस तैनाती पर भी सवाल उठाया। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि वह पुलिस को नहीं, बल्कि ऊपर बैठे लोगों को दोषी ठहराती हैं। रविवार को दिल्ली पहुंचीं बनर्जी बंगाल में एसआईआर के संबंध में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के साथ अपनी बैठक से पहले यहां पश्चिम बंगाल सरकार के अतिथि गृह में पहुंचीं थीं। ममता ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से मुलाकात के दौरान कहा कि एसआईआर के दौरान 58 लाख मतदाताओं के नाम बिना उचित प्रक्रिया के सूची से हटा दिये गये हैं।

आयोग ने हमारा अपमान किया

बैठक से बाहर निकली ममता ने कहा कि आयोग ने उनके प्रतिनिधिमंडल को अपमानित किया। उन्होंने हमारे साथ बहुत बुरा बर्ताव किया, मैंने कहा कि मुझे माफ करें हम यहां न्याय के लिए आए थे, हमें वह नहीं मिला, और आप झूठ बोल रहे हैं। हमने कहा कि हम इसे जमीन पर लड़ेंगे।

What's your reaction?

Related Posts