ब्रेकिंग खबरें

व्यापार

शुरुआती गिरावट से उबरा बाजार; Sensex 105 तो Nifty 35 अंक चढ़ा

Stock Market Today : बेंचमार्क इक्विटी सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) सोमवार को उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में मामूली बढ़त के साथ बंद हुए. निवेशक इस सप्ताह यूएस फेडरल रिजर्व के इंटरेस्ट रेट को लेकर फैसले और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों को देखते हुए सतर्क रुख अपना रहे हैं.

तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स आज (Sensex Today) 104.99 अंक या 0.14 प्रतिशत की बढ़त लेकर 72,748.42 अंक पर बंद हुआ. दिन के कामकाज के दौरान यह 72,985.89 के हाईएस्ट और 72,314.16 के नीचले स्तर तक चला गया था.

इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ़्टी-50 (Nifty-50) भी 32.35 अंक या 0.15 प्रतिशत की बढ़त के साथ 22,055.70 अंक के लेवल पर बंद हुआ.

वैश्विक बाजारों का क्या हाल ?

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया सियोल, जापान का टोक्यो, चीन का शंघाई और हांगकांग के शेयर बाजार बढ़त में बंद हुए. यूरोपीय बाज़ार हरे निशान में थे जबकि शुक्रवार को अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए.

विदेशी निवेशकों ने खरीदी इक्विटी

स्टॉक एक्सचेंज डेटा के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने शुक्रवार को 848.56 करोड़ रुपये की इक्विटी खरीदी.

What's your reaction?

Related Posts