ज्योतिष शास्त्र में बुध को ग्रहों का राजकुमार माना गया है। बुध बुद्धि, संवाद, व्यापार व तर्क के कारक हैं। इस समय बुध अस्त अवस्था में हैं और 09 अगस्त को कर्क राशि में उदित होने जा रहे हैं। ज्योतिष गणना के अनुसार, बुध का उदित होना 5 राशियों के लिए अच्छा रहने वाला है। बुध उदय से इन भाग्यशाली राशियों को मनचाहे परिणाम की प्राप्ति होगी और सामाजिक मान-प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। जानें बुध उदय से इन 5 राशियों को किन क्षेत्रों में होगा लाभ।
1. वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों की बुध उदय से कम्युनिकेशन स्किल में सुधार होगा। रचनात्मक कार्यों में लाभ होने के संकेत हैं। कार्यस्थल पर नई पहचान या उपलब्धि मिल सकती है। रिश्तों में सुधार होगा। आपके विचारों से लोग प्रभावित होंगे।
2. कर्क राशि- कर्क राशि वालों को बुध उदय से आत्मविश्वास में वृद्धि का अनुभव होगा। आप अपनी वाणी से लोगों को प्रभावित करने में सफल होंगे। सामाजिक कद बढ़ेगा। व्यक्तित्व में निखाए आएगा और आप दुनिया के सामने बेहतर तरीके से जाहिर कर पाएंगे।
3. तुला राशि- तुला राशि वालों को बुध उदय से अच्छे फलों की प्राप्ति होगी। इस अवधि में आपको व्यावसायिक लाइफ में तरक्की मिल सकती है। ऑफिस में किसी अहम रोल या भूमिका को निभाने का मौका मिल सकता है। सीनियर्स आपकी परफॉर्मेंस से प्रभावित हो सकते हैं।
4. वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वालों के लिए बुध उदय अनुकूल रहने वाला है। बुध के प्रभाव से आपकी यात्राएं लाभप्रद सिद्ध हो सकती है। रिसर्च, राइटिंग व पब्लिकेशन फील्ड से जुड़े लोगों को सफलता मिलने के संकेत हैं। मानसिक रूप से आप बेहतर महसूस करेंगे।
5. मीन राशि- मीन राशि वालों के लिए बुध उदय अनुकूल रहने वाला है। इस समय आपको किसी सुखद समाचार की प्राप्ति हो सकती है। लोग आपके विचारों को स्वीकार करेंगे। आप अपनी बातचीत की कला से लोगों का दिल जीतने में सफल होंगे। प्रोफेशनल लाइफ अच्छी रहेगी।



















