ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगराष्ट्रीय

छत्तीसगढ़ में दौड़ेगी मेट्रो, वित्त मंत्री ने बजट में 9450 करोड़ का किया ऐलान

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने राज्य की बीजेपी सरकार का तीसरा बजट पेश किया. इस बार बजट की थीम ‘SANKALP’ रखी गई है. हर वर्ग का ख्याल रखा गया है. इसके साथ ही अद्योसंचरना के विकास के लिए करोड़ों रुपये की राशि का प्रावधान किया गया है. छत्तीसगढ़ परिवहन व्यवस्था को रफ्तार देने के लिए मेट्रो रेल परियोजना के लिए बजट का ऐलान किया है.

मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के लिए कितना प्रावधान?

वर्ष 2026-27 के लिए वित्त मंत्री ने 1.72 लाख करोड़ का बजट पेश किया. राज्य के बड़े शहरों में परिवहन व्यवस्था को रफ्तार देने के लिए राशि का प्रावधान किया गया है. बजट में वित्त मंत्री ने 9450 करोड़ रुपये मेट्रो के लिए तय किया गया. जिसे और आगे बढ़ाया जाएगा.

इन दो शहरों के बीच दौड़ेगी मेट्रो

छत्तीसगढ़ की राजधानी समेत दूसरे शहरों में बढ़ते यातायात दबाव को कम करने के लिए राज्य सरकार ने मेट्रो ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. रायपुर, नवा रायपुर, भिलाई और दुर्ग को मिलाकर स्टेट कैपिटल रीजन बनाने का प्लानिंग है. इससे ट्रैफिक का दबाव बढ़ेगा. सरकार ने मेट्रो रेल चलाने का प्लान तैयार किया है. रायपुर से दुर्ग के बीच मेट्रो संचालित करने की प्लानिंग है.

छत्तीसगढ़ सरकार ने राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण विधेयक-2025 पारित कर दिया है. रायपुर से दुर्ग के लिए डीपीआर मंजूर करके 5 करोड़ रुपये के फंड ऐलान किया है. प्रदेश के दोनों बड़े शहरों के बीच मेट्रो के चलने से कनेक्टिविटी बेहतर होगी और नागरिक सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी.

What's your reaction?

Related Posts