ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़

Money Rain Scam Arrest: 2.50 लाख को 2.50 करोड़ बनाने का झांसा, पैसों की बारिश दिखाकर की ठगी, तांत्रिक समेत 5 गिरफ्तार

Money Rain Scam Arrest: बिलासपुर. जिले में पैसों को कई गुना बढ़ाने का लालच देकर ठगी करने का मामला सामने आया है. एक कथित तांत्रिक ने लोगों को भरोसा दिलाया कि वह पूजा-पाठ से 2.50 लाख रुपये को 2.50 करोड़ बना सकता है. इसके लिए उसने ‘पैसों की बारिश’ का वीडियो बनाकर लोगों को झांसे में लिया.

बताया जा रहा है कि विजय कुमार राज नाम का व्यक्ति खुद को तांत्रिक बताता था. बिल्हा के सबलपुरी में सरपंच पति के घर उसने एक अनुष्ठान किया. वहां पैसों की गड्डी रखकर नारियल और अगरबत्ती से पूजा की गई. तभी ऊपर से नोटों की बारिश जैसा सीन दिखाया गया और उसका वीडियो बनाया गया. यही वीडियो दिखाकर लोगों को फंसाया गया.

कोरिया जिले के 4 युवक इस झांसे में आ गए. उन्होंने ढाई लाख रुपये दे दिए. बाद में उन्हें ठगी का शक हुआ तो वे अपना पैसा वापस मांगने पहुंचे. लेकिन तब तक तांत्रिक और उसके साथी वहां से भाग चुके थे. गुस्साए पीड़ितों ने उनका पीछा किया और हाईवे पर बीच सड़क रोककर मारपीट कर दी. इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा.

Money Rain Scam Arrest
Money Rain Scam Arrest

जांच में सामने आया कि इस ठगी में तांत्रिक के साथ 3 महिलाएं और एक सरपंच पति भी शामिल थे. महिलाएं लोगों को फंसाने और भरोसा दिलाने का काम करती थीं. सभी मिलकर लाखों रुपये को करोड़ों में बदलने का दावा करते थे.

30 जनवरी को आरोपियों ने कोरिया के युवकों को बिल्हा बुलाया और पैसों की बारिश का नाटक कर उनसे पैसे ठग लिए. इसके बाद 31 जनवरी की रात तांत्रिक पैसे लेकर जा रहा था. रतनपुर के पास ढाबे में गाड़ी रोकते ही पीड़ित युवक पहुंच गए और उसकी पिटाई कर दी. इस दौरान उसकी कार, तीन मोबाइल और करीब 8 हजार रुपये भी ले गए.

एएसपी मधुलिका सिंह ने बताया कि पुलिस ने दोनों मामलों की जांच कर ली है. ठगी और मारपीट, दोनों पक्षों के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. आगे की कार्रवाई जारी है.

What's your reaction?

Related Posts