फ्रांस के प्रसिद्ध ज्योतिषी मिशेल डे नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियां आज भी दुनिया को चिंतित कर रही हैं। 16वीं शताब्दी में लिखी उनकी किताब ‘ले प्रोफेटिस’ में 942 कविताओं के जरिए भविष्य के रहस्य बताए गए हैं। इनकी व्याख्या से हिटलर का उभार, 9/11 हमले और कोरोना महामारी जैसी घटनाओं का पता चला। 2026 के लिए उनकी 26वीं चौपाइयों को जोड़कर नई भयावह घटनाओं की भविष्यवाणी की जा रही है। 2025 में रूस-यूक्रेन युद्ध समाप्ति, उल्कापिंड टक्कर और प्लेग जैसी भविष्यवाणियां बताई गई थीं। अब 2026 की बारी है।
पहली भविष्यवाणी में एक मशहूर शख्स के बिजली के कहर से मरने की बात है। सदी प्रथम की 26वीं चौपाई कहती है, ‘महान व्यक्ति दिन में बिजली से गिरेगा।’ जानकार इसे किसी बड़े नेता की हत्या या राजनीतिक तख्तापलट मानते हैं। दूसरी ओर, स्विट्जरलैंड के टिसिनो इलाके में खून की नदियां बहने की चेतावनी है। लिखा गया है कि शहर की कृपा से टिसिनो खून से भर जाएगा। वैसे तो यह इतालवी भाषी क्षेत्र शांतिप्रिय है, लेकिन हाल ही क्रांस-मॉन्टाना के बार में आग लगने से 40 मौतें हुईं, जिसे भविष्यवाणी से जोड़ा जा रहा है।
2026 में तानाशाही शासन होगा मजबूत?
मधुमक्खियों वाली चौपाई सबसे रहस्यमयी है। लिखा गया है कि मधुमक्खियों का विशाल झुंड रात में घात लगाएगा। कुछ लोग इसे राजनीतिक साजिश मानते हैं, जहां काले रंग का जिक्र फासीवाद या तानाशाही को दिखाता है। रिपोर्ट के अनुसार, 2026 में तानाशाही शासन मजबूत हो सकते हैं। ‘7 महीने का महायुद्ध, लोग बुराई से मरेंगे’ जैसी भविष्यवाणियों से वैश्विक संघर्ष की आशंका है। रूएन और एव्रेक्स का जिक्र राजाओं के टकराव को दर्शाता है। अंत में, नौसेना युद्ध की भविष्यवाणी गई है और कहा गया कि 7 जहाजों के आसपास घातक युद्ध छिड़ेगा। दक्षिण चीन सागर में चीन, ताइवान, वियतनाम आदि सात देशों को निशाना बताया जा रहा है। क्या ये भविष्यवाणियां सच होंगी? यह तो समय बताएगा।



















