ब्रेकिंग खबरें

मनोरंजनट्रेंडिंग

OTT Release: इस फ्राइडे ओटीटी पर आई एंटरटेनमेंट की सुनामी

इस फ्राइडे OTT पर आएगी एंटरटेनमेंट की सुनामी

Friday OTT Release: ओटीटी लवर्स को हमेशा ही फ्राइडे का बेसब्री से इंतजार रहता है। ऐसा हो भी क्यों न हर हफ्ते फ्राइडे को ओटीटी पर फिल्मों और वेब सीरीज का तूफान जो आता है। ऐसे में ओटीटी लवर्स के लिए ये फ्राइडे को काफी धमाकेदार है। आज यानी शुक्रवार को ओटीटी पर कई नई फिल्में और सीरीज रिलीज हो गई हैं। तो चलिए जानते हैं उन फिल्मों और सीरीज के बारे में…

2/11

द रिप

द रिप एक क्राइम थ्रिलर मूवी है। मूवी में मैट डेमन लेफ्टिनेंट डेन डुमर्स और बेन अफ्लेक डिटेक्टिव सार्जेंट जेडी बायरन के अहम किरदार में हैं। इस जबरदस्त थ्रिलर को 16 जनवरी फ्राइडे से नेटफ्लिक्स पर एंजॉय कर सकते हैं।

3/11

राहु केतु

राहु केतु एक अपकमिंग कॉमेडी ड्रामा है जिसमें वरुण शर्मा,पुलकित सम्राट, शालिनी पांडे और चंकी पांडे मुख्य भूमिकाओं में हैं। ये एक शानदार कॉमेडी मूवी है। ये मूवी आज यानी 16 जनवरी फ्राइडे का थिएटर में रिलीज हो गई है।

4/11

हैप्पी पटेल खतरनाक जासूस

वीर दास द्वारा निर्देशित फिल्म ‘हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस’ एक एक्शन कॉमेडी थ्रिलर ड्रामा है जिसमें हर चीज का बैलेंस दिखाया गया है। मूवी में वीर दास, आमिर खान, इमरान खान, मोना सिंह और अन्य कलाकारों सहित कई बेहतरीन कलाकार शामिल हैं। ये मूवी आज यानी 16 जनवरी फ्राइडे का थिएटर में रिलीज हो गई है।

5/11

वन टू चा चा चा

वन टू चा चा चा एक एक्शन एडवेंचर कॉमेडी ड्रामा है। मूवी में आशुतोष राणा अहम किरदार में हैं। इसमें आपको प्यार, हंसी, गोलियां, ड्रग्स, गुंडे, दुख, पागलपन और बहुत कुछ देखने को मिलेगा। ये मूवी आज यानी 16 जनवरी फ्राइडे का थिएटर में रिलीज हो गई है।

6/11

आगा आगा सुनबाई काय म्हणता सासूबाई?

आगा आगा सुनबाई! काय म्हणता सासूबाई? एक मसालेदार मराठी फिल्म है। इसमें आप सास-बहू के बीच की नोकझोंक देखने को मिलेगी। मूवी में प्रार्थना बेहेरे और निर्मिति सावंत लीड रोल में हैं। यह फिल्म 16 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज भी हो रही है।

7/11

120 बहादुर

फरहान अख्तर की यह वॉर ड्रामा फिल्‍म ‘120 बहादुर’ 1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान रेजांगला की मशहूर लड़ाई की दिल दहला देने वाली कहानी है। मूवी में राशि खन्ना, विवान भटेना, अंकित सिवाच और एजाज खान अहम किरदार में हैं। 120 बहादुर फिल्म 16 जनवरी, 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म- प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो चुकी है।

8/11

28 ईयर्स लेटर: द बोन टेम्पल

28 ईयर्स लेटर: द बोन टेम्पल फिल्म एक हॉरर थ्रिलर है। ये मूवी स्पाइक के इर्द-गिर्द घूमती है, जो जिमी क्रिस्टल के गिरोह में शामिल हो जाता है। मूवी में राल्फ फिएन्स, जैक ओ’कोनेल और एम्मा लेयर्ड जैसे कलाकार हैं। यह फिल्म 16 जनवरी, 2026 को थिएटर्स में रिलीज भी हो रही है।

9/11

मस्ती 4

मस्ती 4 एक एडल्ट कॉमेडी मूवी है, जिसका निर्देशन मिलाप जावेरी ने किया है। थिएटर्स रिलीज के बाद अब ये मूवी ओटीटी पर धमाल मचाने को तैयार है। इसमें रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय और आफताब शिवदासानी की मशहूर तिकड़ी फिर से देखने को मिलेगी। मस्ती 4 16 जनवरी, 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म-जी5 पर स्ट्रीम हो चुकी है।

10/11

कैन दिस लव बी ट्रांसलेटेड?

एक नई रोमांटिक कॉमेडी कोरियन सीरीज है जो दो किरदारों की प्रेम कहानी बयां करती है। मूवी में जू हो-जिन (किम सेओन-हो), जो एक मल्टीलैंग्वल ट्रांसलेटर है, और चा मु-ही (गो यून-जंग),  एक ग्लोबल सुपरस्टार है। ये सीरीज इस शुक्रवार को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है।

11/11

भा भा बा

धनंजय शंकर द्वारा निर्देशित यह मलयालम भाषा की एक्शन कॉमेडी फिल्म है, जिसमें दिलीप राम दामोदर की भूमिका में मोहनलाल के साथ नजर आते हैं। मूवी में मोहनलाल, विनीत श्रीनिवासन जैसे कलाकार लीड किरदार में हैं। ये मजेदार फिल्म को शुक्रवार, 16 जनवरी से जी5 पर स्ट्रीम हो रही है।

What's your reaction?

Related Posts