ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगराष्ट्रीय

25 लाख किसानों के खातों में धान बोनस, CM साय ने ट्रांसफर किए 10,292 करोड़

होली (Holi 2026) से पहले धान की बोनस राशि का इंतजार कर रहे किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnu Deo Sai) ने सरकार कृषक उन्नति योजना के तहत आदान सहायता राशि जारी कर दी है। जिससे किसानों की भी होली रंग बिरंगी होगी। 

आपको बता दें इस योजना से कबीरधाम जिले के 1 लाख 17 हजार 344 किसानों को कुल 461.82 करोड़ रुपए का लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 28 फरवरी को राज्य स्तरीय धान बोनस वितरण कार्यक्रम के माध्यम से किसानों के खातों में सीधे राशि ट्रांसफर कर दिया हैं। इसके साथ ही वे किसानों से वर्चुअल माध्यम से संवाद भी करेंगे। साय सरकार कृषक उन्नति योजना के तहत 25 लाख से ज्यादा किसानों के खातों में कुल 10,292 करोड़ रुपये सीधे ट्रांसफर किए गए है।

खरीफ सीजन की तैयारी में मिलेगी मदद

बता दें कि, मुख्य कार्यक्रम कवर्धा विकासखंड के कृषि विज्ञान केंद्र में आयोजित किया गया। जबकि बोड़ला, सहसपुर लोहारा और पंडरिया विकासखंडों में भी कार्यक्रम  हुए। कृषक उन्नति योजना के तहत मिलने वाली यह सहायता राशि त्योहार के मौके में किसानों की आर्थिक जरूरतों को पूरा करेगी। साथ ही उन्हें आगामी खरीफ सीजन की तैयारी में भी मदद मिलेगी।

इस राशि से किसान खाद, बीज और अन्य कृषि आदानों की बेहतर व्यवस्था कर सकेंगे। होली से पहले बोनस राशि जारी होने से किसानों का त्यौहार अच्छा निकलेगा। जानकारी के लिए आपको बतादें कि, इस योजना से कबीरधाम जिले के 1 लाख 17 हजार 344 किसानों को कुल 461.82 करोड़ रुपए का लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज शनिवार 28 फरवरी को राज्य स्तरीय धान बोनस वितरण कार्यक्रम के माध्यम से किसानों के खातों में सीधे राशि ट्रांसफर की । इसके साथ ही वे किसानों से वर्चुअल माध्यम से संवाद भी करेंगे। साय सरकार कृषक उन्नति योजना के तहत 25 लाख से ज्यादा किसानों के खातों में कुल 10,292 करोड़ रुपये सीधे ट्रांसफर की ।

What's your reaction?

Related Posts