ब्रेकिंग खबरें

अंतराष्ट्रीयट्रेंडिंगराजनीतिराष्ट्रीय

Parliament Budget Session: राहुल गांधी के चीन वाले बयान पर संसद में हंगामा, राजनाथ-शाह ने जताई आपत्ति

Rahul Gandhi Rahul Gandhi Row: लोकसभा के बजट सत्र में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आज डोकलाम मामले को लेकर मुद्दा उठाया. उन्होंने पूर्व सेना प्रमुख मनोज नरवणे की किताब और एक मैगज़ीन आर्टिकल का हवाला दिया. जब राहुल गांधी बोलने के लिए खड़े हुए, तब सत्र में जोरदार हंगामा शुरू हो गया.

राहुल गांधी ने किताब का जिक्र करते हुए सरकार पर निशाना साधने की कोशिश की, लेकिन सरकार पक्ष के नेता इसे गलत और बेबुनियाद बता रहे थे. केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि राहुल गांधी सदन को गुमराह कर रहे हैं. काफी देर तक सदन में हंगामा चलता रहा और बाद में सत्र को कुछ समय के लिए स्थगित कर दिया गया.

Rahul Gandhi Rahul Gandhi Row
Rahul Gandhi Rahul Gandhi Row

राजनाथ सिंह ने क्या कहा?

राहुल गांधी ने अपने भाषण की शुरुआत डोकलाम पर आर्मी चीफ नरवणे को कोट करके की. इस पर राजनाथ सिंह ने कहा कि विपक्ष के नेता को वह किताब सदन में दिखानी चाहिए, क्योंकि जिस किताब का वह जिक्र कर रहे हैं, वह पब्लिश ही नहीं हुई है.

राहुल गांधी ने एक कागज़ दिखाकर कहा कि यह 100% ऑथेंटिक है. फिर उन्होंने कहा कि सरकार किताब को प्रकाशित नहीं होने दे रही है. इस पर अमित शाह ने कहा कि राहुल गांधी खुद ही विवाद खत्म कर रहे हैं, क्योंकि वे खुद कह रहे हैं कि किताब प्रकाशित नहीं हुई है. राजनाथ सिंह ने फिर कहा कि अगर किताब प्रकाशित ही नहीं हुई, तो इसका जिक्र कहां से हो रहा है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी सदन को गुमराह कर रहे हैं.

सदन में नियमों के अनुसार बहस

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि अब अखबार की कटिंग या किताब को सदन में कोट करने की परंपरा नहीं रही है. इसका पालन होना चाहिए. केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री ने भी कहा कि स्पीकर ने फैसला किया है कि मैगज़ीन या अखबार के आर्टिकल को सदन में कोट नहीं किया जा सकता. सदन में बहस कानूनों के हिसाब से होनी चाहिए.

हंगामे के बीच सत्र स्थगित

किताब के बाद राहुल गांधी ने एक मैगज़ीन के आर्टिकल को कोट करना शुरू किया, तो फिर हंगामा बढ़ गया. राजनाथ सिंह ने कहा कि यह सदन के नियमों के खिलाफ है. राहुल गांधी ने कहा कि उनका सोर्स भरोसेमंद है और इसमें एक पूर्व आर्मी जनरल के अप्रकाशित संस्मरणों के कोट्स शामिल हैं. इसके बाद स्पीकर ने कार्यवाही को स्थगित कर दिया.

What's your reaction?

Related Posts