ब्रेकिंग खबरें

राष्ट्रीय

PM मोदी के सामने रचेगा इतिहास: 10,000 कलाकार एक साथ करेंगे Bagurumba डांस

PM Modi Assam Visit: गुवाहाटी: असम की धरती एक और ऐतिहासिक सांस्कृतिक उपलब्धि की गवाह बनने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के असम दौरे के दौरान करीब 10,000 बोडो कलाकार एक साथ पारंपरिक ‘बागुरुम्बा’ (Bagurumba) नृत्य प्रस्तुत करेंगे। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने इसे असम और बोडो समुदाय के लिए गर्व का क्षण बताया है। (10000 Dancers Bagurumba)

‘तितली’ की तरह थिरकेंगे हजारों कदम

बागुरुम्बा को ‘तितली नृत्य’ (Butterfly Dance) के रूप में भी जाना जाता है। यह बोडो समुदाय का सबसे सुंदर और महत्वपूर्ण लोक नृत्य है। इसमें कलाकारों के हाथों का हिलना और उनके कदमों की लय तितलियों के उड़ने का अहसास कराती है, जो प्रकृति के साथ उनके गहरे जुड़ाव को दर्शाती है।

सोशल मीडिया पर सीएम सरमा ने साझा किया उत्साह

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए कहा कि सिफुंग (बांसुरी), खाम (ढोल) और सेरजा जैसे पारंपरिक बोडो वाद्ययंत्रों की गूंज एक साथ सुनाई देगी। उन्होंने कहा, “यह एक दुर्लभ और अविस्मरणीय सांस्कृतिक दृश्य होगा, जो न केवल असम बल्कि पूरे देश का सिर गर्व से ऊंचा करेगा।” (Bagurumba)

17 जनवरी को गुवाहाटी में जुटेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जनवरी से असम के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इसी दौरान सरुसजाई स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में बागुरुम्बा दोहौ’ का भव्य आयोजन होगा। गुरुवार को इस कार्यक्रम के लिए हजारों कलाकारों ने रिहर्सल में हिस्सा लिया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

 क्यों खास है ‘ Bagurumba ‘?

  • सांस्कृतिक पहचान: यह नृत्य बोडो जनजाति की पहचान और उनकी सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है।
  • शांति और सद्भाव: पारंपरिक रूप से युवा महिलाओं द्वारा किया जाने वाला यह नृत्य शांति, उर्वरता और खुशी का जश्न मनाता है।
  • त्योहार से जुड़ाव: यह मुख्य रूप से ‘बैसागु’ (बोडो नव वर्ष) और वसंत ऋतु के आगमन पर किया जाता है।

What's your reaction?

Related Posts