ब्रेकिंग खबरें

मनोरंजनट्रेंडिंग

गोलमाल 5 की टीम में शामिल हुईं Priyamani

निर्देशक रोहित शेट्टी ने अपनी बहुप्रतीक्षित कॉमेडी फिल्म गोलमाल 5 की शूटिंग मुंबई में शुरू कर दी है। गोलमाल फ्रेंचाइजी का वह पांचवां भाग लंबे समय से चर्चा में बना हुआ है और दर्शकों के बीच इसे लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। फिल्म की शूटिंग 23 फरवरी से शुरू हो चुकी है, जबकि मुख्य अभिनेता अजय देवगन जल्द ही टीम को जॉइन करेंगे। इस बार फिल्म में एक नया चेहरा भी जुड़ा है। अभिनेत्री प्रियमणि गोलमाल 5 की फन स्कॉड का हिस्सा बन गई हैं। वह पहले जवान और द फैमिली मैन जैसे चर्चित प्रोजेक्ट्स में नजर आ चुकी हैं। फिल्म में उनके किरदार को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

फिल्म में अजय देवगन के साथ अरशद वारसी, तुषार कपूर, कुणाल खेमू और श्रेयस तलपड़े की वापसी तय मानी जा रही है। वहीं, अक्षय कुमार के खलनायक की भूमिका में शामिल होने की अटकलें भी तेज हैं, हालांकि निर्माताओं की ओर से अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की गई है। इसके अलावा जॉनी लीवर, संजय मिश्रा, मुकेश तिवारी और अश्विनी कालसेकर भी फिल्म में हास्य का तड़का लगाते नजर आएंगे। गोलमाल 5 को 2027 की पहली छमाही में रिलीज करने की तैयारी है।

What's your reaction?

Related Posts